मोदी ने गरीबों को छत दी तो योगी ने बेटियों को सहायता राशि
प्रदेश सरकार का साढ़े चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया
सरकार द्वारा साढ़े चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों की दी जानकारी
जनपद में दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार के बेहतर प्रबंधन की विश्व पटल पर चर्चा और सराहना — लक्ष्मण आचार्य
संकल्प सवेरा मछलीशहर ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकारी उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से देते हुए कहा कि साढ़े चार वर्षों का सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करने का उद्देश्य जनता को जनता के हित में लिए गये निर्णयो से अवगत कराना है। सरकार द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा साढ़े चार वर्षों के दौरान आमजन को बेहतर सुविधाएं विकसित करने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिए गए जिनके माध्यम से प्रदेश में आमजन के जीवन स्तर में अत्यंत सकारात्मक सुधार आया है
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। प्रदेश में साढ़े चार वर्षों में कानून का राज कायम हुआ है और संगठित अपराध समाप्त कर दिए गए हैं
संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले या तो जेल में हैं या प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि छुटपुट घटनाओं पर भी सख्त रवैया अपनाते हुए दोषियों को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। विकास के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न विभागों के माध्यम से पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में से अधिकतर योजनाओं को लागू कराने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है
कोविड-19 के संबंध में उन्होंने कहा कि देश में कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए गए जिसमें मास्क और पीपीई किट जैसे सुरक्षात्मक उपकरणों का उत्पादन देश में ही भारी संख्या में प्रारंभ हुआ साथ ही देश की अपनी वैक्सीन भी तैयार हुई जो विश्व के अन्य देशों के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। वैक्सीनेशन कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है जिसके तहत लगभग 70 करोड लोगों को पहली डोज प्रदान दी जा चुकी है
देश में कोरोनावायरस के संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश में सभी जरूरी तैयारियां कराई जा चुकी हैं बच्चों पर संक्रमण के प्रभाव की संभावना को देखते हुए बच्चों के लिए अलग वार्ड तैयार कराए गए हैं जिनमें ऐसी व्यवस्था कराई गई है कि बच्चों को घर जैसा अनुकूल माहौल मिल सके
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वयं कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बावजूद भी लगातार वर्चुअल रूप से मॉनिटरिंग करते रहे और स्वस्थ होने के बाद लगातार जनपदों का भ्रमण करके स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
प्रदेश सरकार की इस सक्रियता से आज कोरोनावायरस के विरुद्ध लड़ाई के लिए प्रदेश में प्रबंधन की चर्चा और सराहना विश्व के अन्य देशों में भी की जा रही है।कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत साढे़ चार वर्ष में अवस्थापना सुविधाओं, नगर विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, खाध सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, सिंचाई,
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करते हुए सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास सुनिश्चित किया है। उन्होने कहा कि विकास की लहर अब हर गांव हर शहर में दिख रही है। उन्होने बताया कि हमारी सरकार में विगत साढे़ चार वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीबों को आवास, वृद्धजनों निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांगों को पेंशन, किसानों को सम्मान निधि व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ, मजदूरों को मनरेगा केे तहत रोजगार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन वितरण, निराश्रित गोवंशों हेतु गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण,, कोरोना से बचाव हेतु कोरोना की मुफ्त जांच,
मुफ्त टीकाकरण एवं मुफ्त इलाज, युवाओं को रोजगार, सामुदायिक शौचालय पंचायत भवनों का निर्माण, ग्राम सचिवालय की स्थापना, उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को सहायता राशि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कन्याओं का विवाह,
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत माताओं को लाभ, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने आदि का कार्य किया गया। इस मौके पर जिलाध्यझ राम विलास पाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता रावत विधानसभा प्रभारी डाॅ कमलेश झा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला मेहीलाल गौतम कार्यक्रम प्रमुख और जिला मंत्री जयेश सिंह , जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा , सह मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।












