स्ववित्तपोषित कालेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए दिनेश तिवारी
जौनपुर,संकल्प सवेरा। लखनऊ के एक होटल में प्रदेश भर से आए स्ववित्तत्तपोषित कालेजों के प्रबंधकों द्वारा सर्व सम्मति से प्रदेश कार्यकारणी का चुनाव किया गया।जिसमे जौनपुर के दिनेश कुमार तिवारी को प्रदेश कार्यकारणी का प्रदेश उपाध्यक्ष और अशोक दुबे को सरक्षक मंडल का सदस्य और राज कुमार मौर्य को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने से जौनपुर के स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रवधको में खुशी।
इस अवसर पर दिनेश कुमार तिवारी ने बताया की प्रदेश कारकर्णी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा और वित्तविहीन महाविद्यालयों के प्रावंधको के हक के लिए अपना पूरा योगदान दूंगा।
कानपुर के विनय त्रिवेदी को संघ का आठवी बार अध्यक्ष बनाया गया।आगरा के मनमोहन चावला को महामंत्री और कानपुर के बृजेश भदौरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।













