शुरू हुई धनंजय सिंह की ” मिशन रौशनी ”
संकल्प सवेरा। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने जन्मदिन पर समाज के निचले तबके के लिए मिशन रौशनी का आगाज़ किया जिसके अंतर्गत लगाई जाने वाली सोलर लाइट्स समाज के सभी वर्गों के बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए गाँवों के उन परिवारों के बीच दी जा रही है जहाँ पढ़ाई-लिखाई में बिजली का अभाव महसूस होता है व जिन घरों की आर्थिक स्थिति खराब है।
इस परियोजना में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह जी , विधान सभा परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू जी व कई अन्य ब्लॉक प्रमुख सम्मिलित हैं।
शुभारंभ की बनी खूबसूरती जब ” मिशन रौशनी ” परियोजना का शुभारंभ सिकरारा के दलित परिवार की एक महिला द्वारा कराया गया।
धनंजय सिंह जी का कहना है कि निचले तबके का उत्थान बिना सामूहिक योगदान के नहीं शुरू किया जा सकता व स्वस्थ समाज शिक्षा से ही संभव है। इसलिए हमें सबसे पहले समाज में शिक्षा को लेकर आने वाली परेशानियों के निवारण करने की पहल करना चाहिए। मिट्टी का तेल बंद होने के बाद से समाज के पिछड़े तबके के परिवारों को जो परेशानियाँ उठानी पड़ती हैं उसके निदान के लिए मिशन रौशनी की शुरुआत की गई है ।
सांसद व सहयोगियों द्वारा उठाए गए इस कदम की चर्चा चहुंओर है, परियोजना के अंतर्गत मिले इस उपहार को पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर आने वाली मुस्कान को आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं ।











