रिपोर्ट – आकाश मिश्रा शनि
मल्हनी में उपचुनाव हो रहा, सभी प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। लेकिन पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के प्रचार का आलम कुछ और ही है। धनंजय सिंह के समर्थक शुरू से ही जनसंपर्क करते रहे हैं, लोग जम के प्रचार करते थे लेकिन नामंकन के बाद।इस बार उल्टा है, पूरे बूथ पर युवा कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी हो गई है। एक साथ सभी बूथों पर प्रचार सुरु हो गया था। इस बार लड़को में गजब का जोश है जो देखने लायक है।
धनन्जय सिंह के प्रचार की पूरी जिम्मेदारी 30 से 35 वर्ष तक के युवा उठा लिए है। यानी 14 साल से लेकर 35 साल तक के लड़के गांव गांव घर घर टहल रहे हैं। जो वोटर नही बने हैं वो नारा लगा रहे हैं। और जो वोटर है वे लगातार जनसंपर्क कर रहे है।

युवाओं का ये जोश देखकर खुद धनंजय सिंह चकित हैं और कई बार धन्यवाद दे चुके हैं।
उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह के साथ भी सभी युवा लगे हैं, वो भी सबकी चहेती बनी हुई हैं, अपने स्वभाव और मिलने जुलने की अदा से लोगों में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी हैं।
क्षेत्र के युवा सुबह घर से खा कर और अपनी मोटरसाइकिल में खुद से तेल भरा कर प्रचार कर रहे हैं, ऐसा कभी नहीं हुआ है।खुद पूर्व में लोग कार्यालय से तेल लेकर सुस्त हो जाते थे। बिना एक पैसा खर्च किये धनंजय सिंह का चुनाव प्रचार चर्चा का विषय बना हुआ है, गांव में जो भी मिल जाता है वही खा कर युवा जोश जो लगी है वो देखने लायक है।
चुनाव में चाहे जो भी हो लेकिन अगर किसी को कार्यकर्ता मिले तो धनन्जय सिंह की तरह जो अपने जेब खर्च और घर वालो से मांग के प्रचार कर रहे, साथ ही साथ धनन्जय सिंह के लिए लोगों से आर्थिक अपील भी कर रहे हैं कि धनंजय सिंह मल्हनी पुत्र हैं,
आज मदद करिये बाद में कुछ आशा करिये, आज धनन्जय सिंह के लिए कुछ करने का समय है, लोगो का मानना है कि इस समय उनसे लेना या उनका खाना खुद की नजर में छोटा होना है।
वाह मल्हनी लग रहा है कि बेटा और भाई लड़ रहा है और छोटे भाई और भतीजे लड़ा रहे हैं।

जमे रहो शेरो जमाना देख रहा, तुम लोग इतिहास बदल रहे हो । कलवारी गांव के मनोज सिंह (नान्हक) ने प्रति दिन हर गांव में अपने घर से निकल कर सभी नौजवानों को प्रचार करने का जोश भरते है और सभी नवजवानों को साथ में लेकर सुबह प्रचार के लिए निकल जाते है जो कि अभिषेक सिंह (रोशन) खपरहां , आकाश मिश्रा कलवारी , पंकज सिंह रामनगर , सूरज सिंह मिंटू, जो कि मनोज सिंह के साथ प्रचार के लिए सुबह ही निकल जाते है जो कि सुबह प्रचार में जाने के बाद देर साम को अपने घर वापस आते हैै और बताते है कि चुनाव का माहौल बहुत ही बढ़िया बना हुआ है जो धनंजय सिंह का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है












