धनंजय सिंह ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जौनपुर, संकल्प सवेरा। इतनी भीषण गर्मी को देखते हुए हम सबको सबक लेना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं, पानी को बर्बाद न करें , पर्यावरण के साथ तनिक भी खिलवाड़ ना करें । उक्त बातें पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मंगलवार को पौधे रोपण करने के बाद कही।
आगे उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित रखना बेहद आवश्यक है , आने वाली पीढ़ियों को अच्छा पर्यावरण मिले इसका हम सभी को ध्यान देना चाहिए। थोड़े दिन में मानसून आ जाएगा, खूब पेड़ लगाएं व पौधों को बड़े होने तक उनकी देखभाल करें।
उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करके ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण की रक्षा के लिये अधिक से अधिक पौधे लगाने का सभी से निवेदन किया।














