• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

वृक्षारोपण उत्सव को धनंजय सिंह ने बनाया जन भागीदारी आंदोलन

Dhananjay Singh made tree planting festival a public participation movement.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 25, 2024
in Jaunpur
0
वृक्षारोपण उत्सव को धनंजय सिंह ने बनाया जन भागीदारी आंदोलन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

वृक्षारोपण उत्सव को धनंजय सिंह ने बनाया जन भागीदारी आंदोलन , उत्साह से मना ” उत्सव ”

संकल्प सवेरा, जौनपुर। पूर्व सांसद व राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक धनंजय सिंह के आह्वान पर 19 जुलाई से 25 तक वृक्षारोपण उत्सव के तहत जौनपुर व अगल बगल के जनपदों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान उन्होंने 2 लाख पेड़ लगाने का निश्चय किया था. इस उत्सव में जन भागीदारी भी देखने को मिली 5 दिनों के भीतर ही राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने लक्ष्य को हासिल कर लिया लेकिन कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलता रहा।

15 जुलाई को अपने फेसबुक एकाउंट से पोस्ट करते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि “वर्ष 2024 की भीषण गर्मी का 48° तापमान व लू से अत्यधिक नुकसान हुआ। मानव जीवन के साथ-साथ पशु पक्षी भी इससे पीड़ित हुए । यह सब हो रहा है जलवायु परिवर्तन की वजह से, जिसमें प्रदूषण व पेड़ों की कमी ने तापमान और मौसम पर बेहद बुरा प्रभाव डाला है। सजग होने की आवश्यकता है।

जिसके बाद 18 जुलाई शाम 8 बजे लाइव आकर उन्होंने वृक्षारोपण उत्सव को लेकर अपील भी की थी | सोशल मीडिया के माध्यम से वृक्षारोपण उत्सव का आह्वान हुआ फिर भारी संख्या में लोग जुड़ते चले गए

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साप्ताहिक उत्सव के दौरान लगभग 2 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं. रोपित किये गए पेड़ों को संरक्षित करने का संकल्प राष्ट्रवादी नौजवान सभा के साथियों ने लिया है. जनपद के सिकरारा
करंजाकला, ढोभी , केराकत , चंदवक, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर ,खेतासराय , सोंधी, सुइथाकला, महाराजगंज,बदलापुर , मुफ्तीगंज विकासखण्ड में पूर्व सांसद और एमएलसी बृजेश सिंह पृंशु ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण कराया , इन ब्लॉकों के तमाम शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए उनके हाथों भी वृक्षारोपित कराया गया ।

पूर्व सांसद ने बताया कि बड़ी संख्या में जौनपुर के विभिन्न हिस्सों में पीपल, बरगद,पाकड़ और नीम के पेड़ लगाए गए हैं । वहीं इस कार्यक्रम पूर्व सांसद के साथ विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू जी भी पूरी तन्मयता से जन जागरूक करते नजर आए ।

वृक्षारोपण उत्सव नाम दिए जाने के पीछे की मंशा भी धनंजय सिंह ने काफी रोचक बताई –

उन्होने कहा कि वृक्षारोपण को बस एक लक्ष्य तक सीमित न रखकर हम सबने इसे अपने एक उत्सव की तरह हर्ष उल्लास के साथ मनाया जैसे हम सब हंसी-खुशी अपने तमाम उत्सवों को मनाते हैं उसी प्रकार हमे इस वृक्षारोपण उत्सव को भी मनाया है और अपने आस पड़ोस मैदान,विद्यालय,हर जगह एक दुसरे के साथ मिल जुलकर पेड़ लगाया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर टीम का गठन किया गया था. टीम के माध्यम से जगह जगह पेड़ों को उपलब्ध कराया गया
और लोगो ने वृक्षारोपण किया जिसके चलते ये उत्सव जन भागीदारी का आंदोलन बन गया।

इस वृक्षारोपण उत्सव की शुरुआत जब 19 तारीख को सिकरारा ब्लॉक के बंसफा गांव से हुई तो प्रदेश के अन्य जिले से समर्थकों ने आजमगढ़, प्रयागराज, मेरठ , सीतापुर , लखनऊ, वाराणसी, समेत तमाम जगहों से लोगों ने वृक्षारोपण कर उत्सव में सहभागिता दर्ज कराई
जनपद के अधिकतर स्थानों पर धनंजय सिंह ने स्वतः उपस्थित हो विद्यालयों में छात्र,छात्राओं शिक्षकों,व गांव में ग्रामीणों के साथ पेड़ लगा उन्हें संरक्षित रखने की भी अपील की साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हर कार्य के लिए हमें सरकारों पर ही आश्रित नही रहना चाहिए पर्यावरण के संरक्षण का दायित्व हम सभी पर है लेकिन जिस प्रकार से आज पर्यावरण का क्षरण किया जा रहा है वह आने वाले समय के लिए घातक है इस लिए हम सभी यह तय करे कि प्रतिवर्ष हम कितने पेड़ लगाएंगे और पेड़ उतने ही लगाएंगे जितने की हम सुरक्षा और देखभाल कर सकेंगे |

Previous Post

जौनपुर में डीएम कार्यालय में समाजसेवी का धरना

Next Post

जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका व आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण,2 पर गिरी गाज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका व आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण,2 पर गिरी गाज

जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका व आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण,2 पर गिरी गाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.