मल्हनी से धनंजय सिंह,जौनपुर सदर से गिरीश चंद्र यादव ने लिया नामांकन पत्र
संकल्प सवेरा जौनपुर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जौनपुर में सियासी घमासान तेज हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन बड़े सियासी धुरंधरों ने नामांकन पत्र लिया। मल्हनी विधानसभा से जेडीयू के धनंजय सिंह ने एक सेट में पर्चा लिया। वहीं सदर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नदीम जावेद ब कांग्रेस प्रत्याशी फैसल हसन तबरेज ने भी पर्चा लिया है।कांग्रेस ने यहां से फैसल हसन तबरेज को उम्मीदवार बनाया है। मल्हनी विधानसभा से सपा के विधायक लकी यादव ने पर्चा लिया है। सपा ने मौजूदा विधायक पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) से नामांकन पत्र लिया है। बड़े सियासी धुरंधरों के टिकट लेने के साथ जौनपुर में सियासी उठापटक तेज हो गयी है












