धनंजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को वोट करने की किया अपील

महराजगंज,संकल्प सवेरा (जौनपुर)क्षेत्र के गद्दोपुर में स्थित राय रतन बहादुर सिंह आईटीआई कालेज प्रांगण आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा हम लोग कार्य कर्ताओ के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और मतदान करने का निर्णय लिया है। लोक तंत्र में एक एक मत बहुत महत्वपूर्ण है। केन्द्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार अच्छा कार्य कर रही है।
जिसे एक बार और केन्द्र में सरकार बनाने का लक्ष्य हम लोग पूरा करेंगे। जौनपुर की दोनों सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए तन्मयता से लग जाए अधिक से अधिक मतदान कराए।जिससे जीत सुनिश्चित हो सके। न्याय पालिका पर हमें पूरा भरोसा है। हम जल्द ही क्लीन चिट होकर निकलेंगे।देश में राष्ट्र हित में एक कानून समान नागरिक संहिता का होना चाहिए जिसका समर्थन हम लोग करेंगे ।

कार्य क्रम आयोजक भाजपा नेता प्रमुख पति विनय कुमार सिंह ने किया। सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा पूर्व सांसद संकट की घड़ी में लक्ष्मण,भरत की तरह भाई बनकर कार्य कर्ताओं के साथ थे। पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त गौरीशंकर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्य क्रम का संचालन दिब्य प्रकाश सिंह,अध्यक्षता हरिश्चंद द्विवेदी ने किया ।मौके पर पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी,राहुल सिंह,अशोक सिंह,विनोद सिंह, संजय सिंह, बबलू सिंह सहित हजारों लोग रहे ।












