मछलीशहर जौनपुर 1 मई: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपजिलाधिकारी अंजनि कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम ने साथ लॉक डाउन के पहले दिन नगर का भ्रमण किया। इसी के साथ नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने नगर के मुख्य स्थानों को सेनेटाइज करने का भी कार्य किया।
भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी ने नगर वासियों से घर मे रहने की अपील की। बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत दी। वही अपनी टीम के साथ चल रहे अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह नगर की नालियों, सड़कों, दुकान के बाहर सेनेटाइज का कार्य कराया। इसके अलावा कर्मचारियों के साथ कोरोना पॉजिटिव एरिया की गलियों को भी सेनेटाइज कराया। उन्होंने नगर में मिले नए कोरोना स्थानों की बैरिकेडिंग भी कराई। भ्रमण के दौरान मौजूद क्षेत्राधिकारी अंतर सिंह लोगों को कानून के पालन करने की नाशीहत दी। शुक्रवार को भी नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कृपा शंकर नगर, शादी गंज का उत्तरी यूनियन बैंक के बगल भी बैरिकेडिंग कराया गया था।