अस्पताल में मरीज न देख भड़के ब्रजेश पाठक, गंदगी देख लगाई फटकार
संकल्प सवेरा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अचानक जौनपुर पहुंच गए। उन्होंने CHC रेहटी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने CHC में मरीज ना देखकर डॉक्टर को कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा वार्ड में धूल और जाले देखकर डॉक्टर को साफ-सफाई करने के कड़े निर्देश दिए। 30 बेड के क्षमता वाले स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने वार्ड में बेड की स्थिति का जायजा भी लिया। डिप्टी CM का औचक निरीक्षण तकरीबन 10 मिनट तक चला। इसके बाद वो वाराणसी के लिए निकल गए।
छत पर लगे थे जाले
गुरुवार की शाम 4 बजे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक अचानक जौनपुर पहुंच गए। मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर वो CHC रेहटी पहुंच गए। डिप्टी CM के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सबसे पहले उन्होंने CHC में बेड की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वो वार्ड में बेड देखने पहुंचे।
वार्ड में बेड के पास गंदगी देखकर वो डॉक्टर पर भड़क गए। उन्होंने गंदगी देखकर डॉक्टर को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने छत पर जाले को साफ करने के निर्देश दिया। अस्पताल की खिड़की खोलकर उन्होंने बताया कि अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पताल में उपस्थिति पंजिका भी देखी। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर्स के बारे में जानकारी भी ली। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक इसके बाद एनआईसीयू वार्ड में पहुंच गए। इसके अलावा मौसमी बीमारियों के चलते जनित रोगों के वार्ड में बेड का जायजा भी लिया












