दंत चिकित्सकों ने झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध डीएम व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
संकल्प सवेरा जौनपुर। जिले के सभी दंत चिकित्सकों ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया और मांग की गई कि इन सब झोलाछाप दंत चिकित्सकों पर रोक लगाई जाए विगत कुछ वर्षों में जिले के अंदर व ग्रामीण इलाकों में भी झोलाछाप दंत चिकित्सकों की बाढ़ सी आ गई है जो लगातार खुलेआम बिना किसी डिग्री के शासन और प्रशासन के नाक के नीचे अवैध तरीके से दंत चिकित्सा के कार्य को अंजाम दे रहे हैं
जिससे आम जनता और ग्रामीण जनता का आर्थिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है इस प्रकार इलाज करने से मुख कैंसर और मुख संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियां गंभीर रूप से धारण करने लगी है माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कोविड-19 फ्री अभियान को भी नुकसान पहुंच रहा है यह झोलाछाप चिकित्सक बिना कोई मापदंड या मानक पूरा किए प्रशासन को धता बताते हुए काम कर रहे हैं पूर्व में भी दंत चिकित्सकों के संगठनों द्वारा ज्ञापन
और जानकारी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई जिसका कोई नतीजा नहीं निकला जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे लोक कल्याण कार्यों एवं सही निर्देशों को ध्यान में रखते हुए हम सभी दंत चिकित्सक संगठन और दंत चिकित्सक आप से काफी आशान्वित है कि आप इस बढ़ते हुए झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने और उन पर सख्त कार्रवाई करें ताकि आम जनमानस और भोली भाली ग्रामीण क्षेत्रों की जनता का आर्थिक और शारीरिक शोषण रोका जा सके और उनको सही इलाज मिल सके।
प्रदर्शन में डॉक्टर अतुल गुप्ता, डॉ शिखा गुप्ता, डॉक्टर संजय वर्मा, डॉक्टर सजीत पांडे, डॉक्टर जीशान, डॉ ओ पी पाठक, डॉक्टर सौरभ उपाध्याय, डॉक्टर अरीबुज्जमा,डॉक्टर गौरव, डॉक्टर सौरभ रस्तोगी, आशुतोष सोनकर, डॉक्टर सचिन सिंह, डॉक्टर प्रवेश यादव आदि दंत चिकित्सक उपस्थित रहे।












