जौनपुर। आज काँग्रेस के 136वे स्थापना दिवस पर ऑल इंडिया फिशर मैन के प्रदेश अध्यक्ष तिलकधारी निषाद के निवास पर हम तमाम युवा साथी नगर अध्यक्ष संदीप सोनकर के साथ शांति प्रिय तरीके से जुलूस के माध्यम से पद यात्रा निकले
इसी दौरान कुछ अन्य पार्टी के नेताओ ने हमारे युवा साथियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगे मौके पर पहुची पुलिस ,CO, SHO, SO लाइनबाजार दोनों लोगो को समझाया।
नगर अध्यक्ष संदीप सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और योगी की सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से डरी हुई है ,उसको इस बात का भय सता रहा है कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अगर सड़क पर आएगा तो जनता तक योगी सरकार की विफलताओं को आसानी से पहुंचा पाएगा ।
जिस तरह से किसानों के ऊपर अत्याचार हो रहा है, दलितों का शोषण हो रहा है ,नौजवानों को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है ,छात्रों कीव फीस में बेतहाशा बृद्धि हो रही है, महंगाई चरम पर है अपराध चरम पर है, इसको लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लगातार आवाज बुलंद कर रहा है
और इससे डरकर सरकार कार्यकर्ताओं की आवाज को बंद करने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना रही है लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इन सबसे अलग बिना डरे हुए अपनी आवाज को बुलंद करता रहेगा।
कांग्रेस के 136वे स्थापना दिवस पर नगर अध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में प्रदर्शन
फिशर मैन के अध्यक्ष तिलकधारी निषाद व संदीप सोनकर गिरफ्तार रिहा












