महंथ अवैद्यनाथ के नाम पर मुँगराबादशाहपुर बनेगा जिला
संकल्प सवेरा,सतहरिया (जौनपुर) पूर्वांचल की प्रवेश द्वार पर स्थित मुंगरा बादशाहपुर को पूर्वांचल के प्रसिद्ध संत महंत अवैद्यनाथ के नाम पर जिला बनाया जाना चाहिए उक्त मांग जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के लोग कर रहे हैं।
संघर्ष मोर्चा मुंगराबादशाहपुर को जिला बनाने की मांग कई सालों से कर रहा है।मोर्चा के लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के पूर्व विशाल रैली निकाली।अध्यक्ष पायलट ऑफिसर राधेश्याम पांडेय के नेतृत्व में निकली गई रैली मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।
लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मुंगरा बादशाहपुर को महंत अवैद्यनाथ नगर जिला बनाने की मांग किया।मोर्चा के अध्यक्ष ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर को पूर्वांचल के प्रसिद्ध संत महंत अवैद्यनाथ के नाम पर जिला बनाने की मांग की जा रही है।
मोर्चा के संरक्षक शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में जिला बनाने का प्रस्तावित नक्शा भी संलग्न किया गया है। लोगों का संकल्प है कि जब तक मुंगराबादशाहपुर को जिला नहीं बनाया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।जनपद मुख्यालय से 66 किलोमीटर दूर मुंगरा बादशाहपुर को जिला बनाने के लिए सभी भौगोलिक परिस्थितियों अनुकूल है।
जिला बन जाने के बाद सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र सहित इस क्षेत्र का विकास बहुत तेजी से होगा।सरकार की मंशा है कि आम जनमानस को सभी सुविधाएं उनके घर के निकट भी मौजूद मिले इसी को दृष्टिगत रखते हुए तहसील स्तर पर न्यायालय बनाया जा रहा है।
तथा छोटे-छोटे जिला बनाए जा रहे है।मुख्यालय से अधिक दूरी होने के नाते लोगों को जिला मुख्यालय पर पहुंचने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है एवं जेब पर भी भारी बोझ पड़ता है इसलिए इस क्षेत्र को जिला बनाया जाना आवश्यक है।












