एंबुलेंस में हुई महिला को डिलीवरी जच्चा बच्चा सुरक्षित
ईएमटी व पायलट ने निभाई भूमिका

जौनपुर,संकल्प सवेरा। बक्सा ब्लॉक के बेलावा गांव निवासी एक युवती को प्रसव पीड़ा हुई एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सा ले जा रहे थे , स्वास्थ्य केंद्र के दो किलोमीटर पहले ईएमटी व पायलट ने डिलीवरी सकुशल करा दी। जिसके लोगों ने प्रशंसा की है।
जानकारी के अनुसार का बेलाव गांव निवासी वकील की पत्नी 29 वर्षीय सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया और जिसमें मौके पर एंबुलेंस मे ईएमटी अभिमन्यु कुमार व पायलट दानवीर यादव लेकर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित को एंबुलेंस में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सा की ओर चल दिया ।
जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सा के 3 किलोमीटर पहले थे वैसे ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। जिसके बाद ईएमटीश अभिमन्यु कुमार व पायलट दानवीर ने अपनी सूझबूझ से अन्य सहयोगियों के साथ एंबुलेंस में ही डिलीवरी करा दी और जरूरत की दवाएं भी दी। जच्चा बच्चा स्वस्थ है
और डिलीवरी के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सा ले जाकर डॉक्टरों को दिखाया डॉक्टरों ने इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि डिलीवरी नॉर्मल हुई है। इसमें निश्चय ही पायलट दानवीर कुमार यादव कि सराहनीय कदम रहा।जिसकी सभी लोगों ने सराहना की है।












