पूर्वाचल के जनपदों में दीपक दूबे उर्फ़ रिंकू पंडित का रहा आतंक
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली
खुटहन और खेतासराय सन्युक्त ऑपरेशन में दीपक पुलिस के हत्थे आया
आधी रात को पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
सरायख्वाजा(जौनपुर)खेतासराय थाना क्षेत्र के तरसावा नहर पर शुक्रवार की देर रात्रि बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई । खुटहन और खेतासराय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में जवाबी कार्यवाही में बदमाश को गिरफ़्तार कर लिया । उसके बाये पैर में गोली लगी । पुलिस अभिरक्षा में सोंधी पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया । पुलिस अपनी आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है ।
सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात्रि खुटहन पुलिस पहलमापुर नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । तभी गाभिरन की तरफ़ से एक मोटसाइकिल से एक संदिग्ध आता दिखाई दिया, रोकने पर मोटसाइकिल पर सवार बदमाश पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए कलापुर की तरफ़ भागने लगा । ।
थानाध्यक्ष चन्दन रॉय ने कंट्रोल रूम में सूचना देते हुए खेतासराय पुलिस को दी । थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय बादशाही में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । वह पीछा करते हए गुरैनी होकर अर्जनपुर- कलापुर मार्ग पर आगे बढ़े । तभी क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई । तरसावा नहर पर टीम को चकमा देते हुए उसने स्पीड बढ़ा दी, इस दौरान बदमाश खड्डे में असंतुलित होकर गिर गया । ख़ुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया । गोली खेतासराय थानाध्यक्ष के कान के पास से गुज़र गया । आत्मरक्षार्थ खुटहन और खेतासराय पुलिस द्वारा एक एक राउंड फायरिंग की । पैर में लगी गोली से घायल बदमाश को स्थानीय पीएसी सोंधी प्राथमिक केंद्र भेजा । तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद हुआ । युवक ने अपना नाम दीपक दूबे उर्फ़ रिंकू पंडित निवासी पिलकक्षा दौलतपुर थाना खुटहन बताया । जिस पर विभिन्न संगीन आपराधिक मामले दर्ज है ।
खुटहन के पहलमापुर में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी । रुकने के लिए इशारा करने पर बदमाश ने बाइक को टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया । तरसावा नहर पर हुई मुठभेड़ में दीपक दूबे को गिरफ्तार किया गया । उसके पैर में गोली लगी है । अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।
अजीत सिंह चौहान, शाहगंज ।
जबरन वसूली, छिनैती,चोरी के माल क्रय विक्रय और धोखाधड़ी रहा शगल
सरायख्वाजा(जौनपुर)जनपद की क्राइम ब्रांच के साथ खेतासराय और खुटहन पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार दीपक दूबे उर्फ़ रिंकू पंडित के जरायम की लंबी फ़ेहरिस्त है । उसपर कुल दस मामले विभिन्न संगीन आपराधिक मामले दर्ज है । अपराध की शुरुआत रिंकू पंडित अपने गृह जनपद के खुटहन थाने से किया । उस पर लूट,चोरी और चोरी की नीयत घर में घुसना अपराध शामिल रहा । पहला मामला खुटहन थाने में 2014 दर्ज हुआ । उसके बाद वह अपराध के दलदल फंसा तो वह पूर्वांचल के जनपदों में आतंक का पर्याय हो गया । प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर आपराधिक गतिविधिया तेज़ किया । खुटहन के अतिरिक्त बदलापुर में आर्म एक्ट, मड़ियाहूं में चोरी के माल खरीदना, प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा में चोरी के सामान क्रय विक्रय, जबरन वसूली और जालसाजी, सुल्तानपुर में धोखाधड़ी तथा खेतासराय में आर्म एक्ट के अभियोग दर्ज है ।
तरसावा नहर पर हुई मुठभेड़ में खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय, खुटहन थानाध्यक्ष चन्दन कुमार रॉय, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, क्राइम ब्रांच की टीम समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे ।














