दीपक बने छात्र सभा के जिला सचिव
जौनपुर,संकल्प सवेरा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडौर गांव निवासी दीपक यादव छात्र सभा के जिला सचिव मनोनीत किए गया। यह मनोनयन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र नरेश उत्तम पटेल क अनुमति से व छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के अनुमोदन पर किया।
और उन्हें पार्टी के दायित्वों को बारे में समझाया। मनोनयन पर दीपक यादव ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दी है उसकी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा। इस अवसर पर अजय कृष्ण, बबलू यादव सारंग, सुदर्शन यादव ,विजय कुमार, शशिधर ,ग्राम प्रधान समर बहादुर ,जयहिंद गुप्ता ,योगेश कुमार, सुनील यादव ने बधाई दी है।












