• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

शादी के बाद दूल्हे की मौत, कोरोना जांच हुई तो दुल्हन और परिवार के आठ सदस्य मिले संक्रमित

उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद जिले में नवविवाहिता महिला सहित परिवार के नौ सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस परिवार में चार दिसंबर को दूल्हे की मौत हुई थी। दूल्हे को बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी लेकिन उसका कोरोना वायरस टेस्ट नहीं कराया गया था।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 10, 2020
in Life Style
0
शादी के बाद दूल्हे की मौत, कोरोना जांच हुई तो दुल्हन और परिवार के आठ सदस्य मिले संक्रमित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद जिले में नवविवाहिता महिला सहित परिवार के नौ सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस परिवार में चार दिसंबर को दूल्हे की मौत हुई थी। दूल्हे को बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी, लेकिन उसका कोरोना वायरस टेस्ट नहीं कराया गया था। शंका होने पर परिवार की कोरोना जांच कराई गई तो नौ लोग संक्रमित मिले।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि युवक की 25 नवंबर को शादी हुई थी। चार दिसंबर को उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिवार की कोरोनो वायरस संक्रमण की जांच कराई गई तो नौ सदस्य संक्रमित पाए गए है। दूल्हे का कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया था, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि वह संक्रमण से मर गया। अब टेस्ट में दुल्हन, उसकी सास और देवर सहित नौ लोगों ने कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

फीरोजाबाद कोरोना वायरस से दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि 19 पॉजीटिव पाए गए। इसके साथ अब तक जिले में मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3673 हो गई है। संक्रमितों में जिले के एका क्षेत्र के गांव नगला सामंती निवासी एक ही परिवार के नौ लाेग शामिल हैं। इस परिवार में पिछले शुक्रवार को दूल्हे की मौत हुई थी। परिवारीजन ने बताया कि शादी 25 नवंबर को मैनपुरी निवासी युवती से हुई थी। दूल्हे की बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मौत हो गई। इसके बाद परिवार के सभी लोगों की जांच कराई गई तो नवविवाहिता समेत परिवार के नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

बता दें कि यूपी में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1,381 नए रोगी मिले। वहीं इसके मुकाबले कहीं ज्यादा 2,022 मरीज स्वस्थ हुए। अभी तक प्रदेश में कुल 5.59 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 5.30 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 94.88 प्रतिशत है। वहीं 21 और मरीजों की मौत के साथ अब तक 7,987 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि अब संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। अब 20,658 एक्टिव केस हैं, इतने केस बीती 20 जुलाई को प्रदेश में थे। बीते 24 घंटे में 1.44 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया और अभी तक कुल 2.07 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। 14.71 करोड़ लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने केस कम होने पर भी लोगों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि प्रदेश में दोबारा कोरोना का संक्रमण न बढ़े।

Previous Post

फिल्म ‘दुर्गामती’ में सुनाई देगी मालिनी अवस्थी की आवाज,बिन रांझे की हीर हुई मैं… गाना रि‍लीज

Next Post

बीजेपी जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बीजेपी जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

बीजेपी जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.