जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शादीपट्टी गांव में फसल रक्षा के लिए फैलाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। और मामले को लेकर गांव में तनाव बन गया। हालांकि लोगों के समझाने बुझाने के बाद उसी खेत में भैंस का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शादीपट्टी गांव में पशुओं से परेशान एक किसान ने फसल रक्षा के लिए बांस गाड़ कर खेतों के किनारे किनारे तार फैला दिया और रात में उसमें करंट प्रवाहित कर दिया। जिसके बाद रात में स्थानीय निवासी राम अजोर यादव की भैंस खेतों में टहल रही थी। इसी दौरान वह विद्युत तार की चपेट में आ गई और उसके दर्दनाक मौके पर मौत हो गई। सुबह राम अजोर ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई। उधर दोनों पक्षों में तनाव बन गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और भैंस को उसी खेत में गडवा कर अंतिम संस्कार कर दिया। खेत के चारों ओर अवैध तरीके से विद्युत करण फैलाने को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है और तार फैलाने वाले आरोपी को गांव वालों ने जमकर फटकार लगाते हुए भगा दिया












