पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की मनाई गई पुण्यतिथि
संकल्प सवेरा,जौनपुर। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की तृतीय पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन भी वितरित किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेता आलोक त्रिपाठी लकी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे।
वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी अपने सरल व मृदुल व्यवहार की वजह से ही सन् 2002 व 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गये।
इस मौके पर अजय त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।












