संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
स्नातक की पढ़ाई के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी में लगा था युवक
सूचना पर पहुँची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी
संकल्प सवेरा,सुइथाकला|ननिहाल में रह रहे एक बाइस वर्षीय युवक की लाश संदिग्ध हालत में लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित जहरूद्दीनपुर गाँव के पास रविवार सुबह नीम के पेड़ से लटकती पायी गई|सूचना पर पहुँची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है|
बताया जाता है कि सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के उनुरूखा गाँव निवासी रामस्वरूप गुप्ता का बाइस वर्षीय लड़का विकास सरपतहाँ थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा स्थित ननिहाल रामसुभग के यहाॕ रहकर पढ़ाई करता था|
स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पुलिस भर्ती की तैयारी मे लगा हुआ था|रविवार सुबह वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला हुआ था,कुछ ही समय बाद उसकी लाश संदिग्ध हालत में लखनऊ बलिया राजमार्ग के किनारे उक्त स्थान पर नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकती हुई पायी गई|
सड़क के किनारे उसकी मोटरसाइकिल खड़ी हुई पायी गयी|घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया|सूचना पर पहुँची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है|बहरहाल चौकी प्रभारी रामदवर यादव का कहना है कि मामला आत्महत्या का ही है ,फिलहाल लाश पोस्टमार्टम हेतु भेज दी गई है|












