बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल
बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 824 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में तारीखों का एलान कर दिया है।

नई दिल्ली। साल 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
बंगाल सहित पांच राज्यों के 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे लाइव ब्लॉग के साथ..
असम में 31 हजार पोलिंग बूथ
सीईसी ने बताया कि असम में विधानसभा चुनाव के लिए 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा पांचों राज्यों में ईवीएम में उम्मीदवारों की कलर तस्वीरें होंगे।
5 राज्यों में 25 लाख चुनावी अफसर तैनात होंगे: CEC
CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, “हमने पांचों राज्यों के लिए 25 लाख अफसरों की तैनाती की है। इसमें 8.5 लाख सुरक्षा बल भी तैनात होंगे। इसमें 2 लाख 18 हजार पोलिंग बूथ तैयार किया जाएगा।”
5 राज्यों में 17.4 करोड़ लोग वोट करेंगे: CEC
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हमने पांच राज्यों में चुनाव कराने के लिए सभी पार्टियों से सुझाव लिया है। इस चुनाव में सभी पांच राज्यों से 17 करोड़ 40 लाख लोग वोट डालेंगे।
चुनाव की तारीखों से ठीक पहले सीएम ममता का बड़ा एलान
चुनाव तारीखों की घोषणा के ठीक पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरोहित और इमाम भत्ता 500 बढ़ाकर दो हजार रुपये किया।
किस राज्य में कितनी सीटें?
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं।
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं।
असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं।
केरल विधानसभा में कुल 140 निर्वाचित सीटें हैं।












