दबंगों ने तीन युवतियों को पीटकर किया लहूलुहान
![]()
संकल्प सवेरा,शाहगंज / जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीबीगंज चौकी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ज़मीनी विवाद में दबंगों ने तीन महिलाओं को पीटकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के छभवा गांव में शनिवार की देर शाम ज़मीनी विवाद के चलते गांव के ही दबंगों ने 18 वर्षीय कविता पुत्री इन्द्राराज व 25 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री श्रीराम को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
वहीं हुसेनाबाद गांव में जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने 18 वर्षीय अर्चना बिंद पुत्री लालजी बिंद को पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।












