मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से अपराधी घायल
एक देशी तमन्चा, खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद
जौनपुर,संकल्प सवेरा। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुजानगंज रोहित कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष महराजगंज दिव्य प्रकाश सिंह द्वारा मय हमराही/कर्मचारीगण की सहायता से 25000 रु0 के पुरस्कार घोषित अर्न्तजनपदीय अपराधी लालू यादव उर्फ प्रवेश यादव पुत्र रामनयन निवासी ग्राम इमामपुर थाना खुटहन को 04 फरवरी 2024 को समय करीब 02.24 बजे रात्रि बरपुर मोड़ से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 देशी तमन्चा 315 बोर व 01 खोखा
कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा मिस कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल के लिए
भेजवाया गया। गिरफ्तारी /बरादगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-24/2024 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 25/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।













