गोवध निवारण का आरोपित डायजपाम के साथ गिरफ्तार
संकल्प सवेरा खेतासराय | पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित आरोपी को मंगलवार की सुबह खुटहन तिराहा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि वह हमराह उप निरीक्षक शान मोहम्मद खान और सिपाहियों के साथ रात्रि गश्त पर थे।
इस बीच सुबह पांच बजे मुखबिर द्वारा गोवध निवारण अधिनियम के वांछित आरोपित संतोष यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी खुटहन थाना खुटहन को तिघरा तिराहा पर होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 80 ग्राम डायजपाम बरामद हुआ।












