जौनपुर संकल्प सवेरा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने अवगत कराया है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के द्वारा जिला न्यायालयों के संचालन हेतु निर्गत नवीन दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश, जौनपुर एम0पी0 सिंह द्वारा जनपद न्यायालय, जौनपुर में निम्नानुसार न्यायालयों के संचालन/न्यायिक कार्य किये जाने की व्यवस्था की गयी है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जनपद न्यायालय जौनपुर में क्रियाशील न्यायालयों (न्यायाधीकरणों सहित) में समय पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह् 02.30 बजे तक न्यायिक कार्य सम्पादित किये जायेगे। अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत शासकीय दिशा-निर्देश के अनुसार जनपद न्यायालय उक्त दिशा-निर्देश के प्रवर्तन में रहने की अवधि तक प्रत्येक शनिवार को बंद रहेगा। सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक कार्य दिवस में न्यायालयी कार्यो के निष्पादन हेतु क्रियाशील न्यायालयों द्वारा आवंटित समय प्रकोष्ठ के अनुसार जमानत प्रार्थनापत्र, अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र, अत्यावश्यक प्रकीर्ण दाण्डिक प्रार्थनापत्र, अत्यावश्यक प्रकीर्ण सिविल (यथा स्थगन से सम्बन्धित) प्रार्थनापत्र, विचाराधीन बन्दियों के परिपेक्ष्य में रिमाण्ड/न्यायिक कार्य, किसी अन्य प्रकृति का प्रकरण जिसका निस्तारण आवश्यक एवं उपयुक्त पाया जायेगा, उनका निस्तारण किया जायेगा। क्रियाशील न्यायालयों की समय सारणी-मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, जौनपुर प्रार्थना-पत्र लिए जाने का समय 10.30 तक कार्य अवधि 10.30 से 11.00 बजे तक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, जौनपुर प्रार्थना-पत्र लिए जाने का समय 10.50 तक, कार्य अवधि 11.01 से 11.20 बजे तक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जौनपुर प्रार्थना-पत्र लिए जाने का समय 11.15 तक, 11.21 से 11.50 बजे तक, विशेष न्यायाधीश एस0सी0एस0टी0 एक्ट, जौनपुर प्रार्थना पत्र का 11.45 तक 11.51 से 12.10 बजे तक, विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट, जौनपुर प्रार्थना पत्र का 12.00 तक, कार्य अवधि 12.11 से 12.20 बजे तक,
विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट, जौनपुर प्रार्थना पत्र का समय 12.00 तक, कार्य अवधि 12.21 से 12.30 बजे तक, विशेष न्यायाधीश एन0डी0पी0एस0 एक्ट, जौनपुर प्रार्थना पत्र का समय 12.00 तक, कार्य अवधि 12.31 से 12.40 बजे तक, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट, प्रथम, जौनपुर प्रार्थना पत्र का समय 12.00 तक, कार्य अवधि 12.41 से 01.00 बजे तक, सिविल जज सी0डि0, जौनपुर प्रार्थना पत्र का समय 12.00 तक, कार्य अवधि 01.01 से 01.20 बजे तक, सिविल जज जू0डि0 शहर, जौनपुर प्रार्थना पत्र का समय 12.00 तक, कार्य अवधि 01.21 से 01.50 बजे तक, सिविल जज जू0डि0, जौनपुर, प्रार्थना पत्र का समय
12.00 तक, कार्य अवधि 01.51 से 02.10 बजे तक, सिविल जज जू0डि0 शाहगंज, जौनपुर प्रार्थना पत्र का समय 12.00 तक, कार्य अवधि 02.11 से 02.30 बजे तक है।
उन्होंने सभी विद्वान अधिवक्तागण से अपील है कि जिनका प्रकरण क्रियाशील न्यायालयों में सूचीबद्ध/नियत है को न्यायालय परिसर/कक्ष में प्रवेश एवं कार्य के पूर्णता के पश्चात् यथाशीघ्र न्यायालय परिसर छोड़ देंगे।
न्यायालय परिसर/कक्ष में प्रवेश करने वाले/उपस्थिति हेतु अति आवश्यक वादकारी के अधिवक्ता के द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि वादकारी का कोविड-19 आर0टी0पी0 सी0आर0 टेस्ट हो चुका है, जो निगेटिव है।
न्यायालय परिसर अथवा वाह्य न्यायालय (ग्राम न्यायालय) परिसर कन्टेनमेंट क्षेत्र के अंतर्गत आच्छादित होने की स्थिति में उस न्यायालय को बंद करते हुए आवासीय कार्यालय से वीडियों कान्फे्रसिंग/वर्चुवल न्यायालय के माध्यम से आवश्यक मामलों की सुनवाई की जायेगी।











