गभिरन(जौनपुर) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो जानी थी। लेकिन मतगणना कर्मचारियों की कमी व सेंटर पर अव्यवस्था के चलते सुबह करीब 9:45 बजे तक मतगणना शुरू नही सकी थी । मतगणना शुरू कराने के लिये हैरान व परेशान जिम्मेदारों के माथे पर पसीने की बूंदे साफ देखी जा सकती थी। 10 बजे किसी तरह मतपत्रों की मतगणना शुरू हो पायी। जिसमे
ग्राम प्रधान पद के विजयी घोषित प्रत्याशी तिसौली गॉव से कृष्णचन्द्र 486 वोट तथा विश्राम 432 वोट पाये। इस तरह कृष्णचन्द्र 54 वोट से जीत गये। कशियापुर में
कल्पना सिंह को 376 वोट तथा
विशाल सिंह को 211 वोट मिला। इस तरह कल्पना सिंह 165 वोट से विजयी हुई। पूराअंधरी गॉव में
रामचन्दर 564 वोट पाकर
राजीव 453 से 111 वोट से जीत गए। समसीपुर गॉव में उर्मिला सिंह 418 वोट पाकर मन्जू 315 से (103) वोट से विजयी हुई। मरहट गॉव से सुमन सिंह 221वोट पाकर गायत्री देवी 213 से 8 वोट से विजयी हो गयी।
ईश्वरपुर उर्फ सलहद्दीपुर गॉव से
प्रमिला देवी 384 पाकर सौरभ कुमार 266 से 118 वोटों से जीत गयी।