संकल्प सवेरा,जौनपुर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री व जिले के मूल निवासी कृपाशंकर सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर देश के पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों व डॉक्टरों की ही तरह पत्रकार भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। पत्रकार अपने परिवार और जीवन की परवाह न करके प्रतिदिन समाचार जनता तक पहुंचाते हैं और इस दौरान वे कोरोना के संक्रमण से ग्रसित भी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सैकड़ों पत्रकारों की कोरोना के संक्रमण से निधन भी हो गया है। पूर्व गृहराज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में पत्रकारों को कोविड फ्रंटलाइन वारियर्स का दर्जा देने की मांग की है।
इसके पहले कृपाशंकर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देश के पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग के साथ मुलाकात की और राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।












