कोरोना योध्दाओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
![]()
संकल्प सवेरा,जौनपुर ।करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोरोना काल के दौरान सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 16 स्वास्थ्य सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के की ओर से कोरोना काल में जो भी स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सा सेवा में अपना बेहतर योगदान दिया था, ऐसे 16 लोगों का चयन करंजाकला ब्लॉक से किया गया। जिसमें भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन व भाजपा मंडल अध्यक्ष करंजाकला राज केसर पाल समेत अन्य नेताओं ने 16 लोगों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम बैठकर उन्हें सम्मानित किया और उनके द्वारा कराये गये कार्यों की सराहना की।
सम्मान पाने वाले को क्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेश सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार अस्थाना, डॉ वेद प्रकाश यादव,फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव ,शिवम मौ,र्या समसुद्दीन, धीरज मिश्रा, प्रतिमा राय डॉ खालिद समेत 16 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह ,शरद सिंह, चंदन यादव रमेश रमेश यादव मौजूद रहे।












