• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

कोरोना वायरस भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं:जिलाधिकारी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 19, 2020
in Jaunpur
0
कोरोना वायरस  भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं:जिलाधिकारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत जनसामान्य से अपील – भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं, समय-समय पर हाथ को धोते रहें तथा एक दूसरों से स्पर्श न करें – जिलाधिकारी जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने वर्तमान में कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत जनसामान्य से अपील किया है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं, समय-समय पर हाथ को धोते रहें तथा एक दूसरों से स्पर्श न करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाना आवश्यक है। कचहरी में भी भीड़ को कम करने के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित कर दी गई है और लोगों से अपील की जा रही है कि जब बहुत ही आवश्यक कोई मामला हो तो उस मामले में ही स्वयं आकर के अपने आवेदन को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं अन्यथा की दशा में कंट्रोल रूम में सीधे घर से ही फोन करके अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं या व्हाट्सएप पर अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते है और ऐसी सभी शिकायतों पर उसी प्रकार से कार्यवाही की जाएगी जैसे कि उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व न्यायालयों में भी वाद की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है अगर कोई भी वादकारी उपस्थित नहीं होता है तो उसकी अनुपस्थिति में उसके विरुद्ध कोई विपरीत आदेश पारित नहीं किया जाएगा, सभी सम्मानित अधिवक्तागणों से अनुरोध किया है कि 25 मार्च 2020 तक सोशल डिस्टेंसिग बना करके रखें, क्योंकि न्यायालय की कार्यवाही नहीं हो रही है, कोशिश करें कि वह कचहरी में न आएं, जिससे की भीड़ इकट्ठा न हो, जब तक की बहुत ही अर्जेंट कोई मामला न हो। अपने क्लाइंट को भी न्यायालय में 25 मार्च 2020 तक न आने हेतु सूचित कर दें। जनपद जौनपुर में अब तक कोई भी कोरोना वायरस से पीडि़त व्यक्ति नहीं पाया गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में हम सब को एकजुट होकर के शासन के निर्देश और इस संबंध में जारी प्रोटोकाल का पालन करना है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05452-220444 व मोबाइल नंबर 9454417134 है इस पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417578 पर केवल व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग बनाने हेतु 25 मार्च तक सभी राजस्व न्यायालयों में कार्य स्थगित रहेगा। इन तिथियों में जो मुकदमे लगे हैं उनकी जनरल डेट लगाकर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी/नगर मजिस्टेªट/सभी उपजिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। 02 अप्रैल 2020 तक सभी स्कूल, पार्क, सिनेमा हाल, जिम, स्वीमिंग पूल, कोचिंग सेन्टर व शाही किला बन्द कर दिया गया है। कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नही है, लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Previous Post

कसौधन वैश्य समाज का होली मिलन समारोह स्थगित

Next Post

जमीन के विवाद में हुई मारपीट में बुजुर्ग समेत तीन घायल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
दबंगों ने सरकारी चक मार्ग व नाली पर किया अवैध कब्जा

जमीन के विवाद में हुई मारपीट में बुजुर्ग समेत तीन घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.