कोरोना संक्रमित की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत,स्वास्थ्य टीम गांव में किया सर्वे हड़कंप
संकल्प सवेरा,सुइथाकला। विकास खंड सुइथाकला के मनवल गांव में एक युवक की इलाज के दौरान व मौत की सूचना पर गांव में मचा हड़कंप।
बताया जाता है कि सिकंदर पुत्र जैराम 45 की तबियत एक सप्ताह पूर्व खराब होने पर परिजन शाहगंज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां तबियत में सुधार न होने पर परिजन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने युवक के आत में छेद होने के कारण बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिए जहां उसका इलाज चल रहा था डॉक्टरों ने उक्त युवक का ऑपरेशन भी कर दिया था और वह स्वस्थ भी हो रहा था बताया जाता है
कि रविवार को वह अपने परिजनों से भी बातचीत कर रहा किया था और स्वस्थ हो गया था परंतु सोमवार सुबह अचानक उसकी तबीयत पुनः खराब हो गई डॉक्टरों ने उसका कोरोना वायरस की जांच करवाया तो करोना पोजिटिव आ गया और मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया ।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम डॉ रंजना भारती,डा0 राघवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में गांव में भेज दी गई ।और उक्त टीम गांव में आशा एनम की मदद से 45 घरों का सर्वे किया इन किया
।एवं मृतक के सम्पर्क में आने वाले 27लोगो की पहचान किया वही गांव में कोरोना से मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। उक्त युवक का शव देर शाम वाराणसी में ही दाह संस्कार कर दिया गया
कोरोना पॉजिटिव होने और मौत की सूचना पर गांव में रैपिड रिस्पांस टीम जाकर मृतक के कांटेक्ट में आने वाले लोगों की पहचान किया एवं 45 घरों का सर्वे कराया गया है ।5 दिन बाद इन सभी लोगों का सैंपल किया जाएगा ।
डॉ सूर्य प्रकाश यादव प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला












