• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera Logo
No Result
View All Result
Home Jaunpur

कविता के विकास में महत्वपूर्ण है पं. रूपनारायण का योगदान : प्रो. गिरीश

Contribution of Pt. Roopnarayan is important in the development of poetry: Prof. Girish

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 10, 2024
in Jaunpur
0
कविता के विकास में महत्वपूर्ण है पं. रूपनारायण का योगदान : प्रो. गिरीश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कविता के विकास में महत्वपूर्ण है पं. रूपनारायण का योगदान : प्रो. गिरीश

जौनपुर,संकल्प सवेरा। पं0 रूपनारायण त्रिपाठी ने एक ओर आधी शताब्दी तक कविता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तो दूसरी ओर उन्होंने हिन्दी काव्य-मंचों को गरिमापूर्ण बनाये रखने में अतुलनीय योगदान किया।

उक्त उद्गार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो0 गिरीशचन्द्र त्रिपाठी ने जगतनारायण इण्टर कालेज जगतगंज के परिसर में रूप सेवा संस्थान एवं उ0प्र0 भाषा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में यशस्वी रचनाकार पत्रकार महाकवि पं0 रूप नारायण त्रिपाठी की 34वीं पावन स्मृति को समर्पित गीत रूप नमन समारोह में अध्यक्ष के रूप में व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि प्रो0 राममोहन पाठक ने कहा कि पं0 रूप नारायण त्रिपाठी ने हिन्दी कविता को भारतीय संस्कृति का रंग देने वाले अग्रणी कवि थे। उन्होंने राजनीति में रहते हुए भी जीवन एवं साहित्य में शुचिता का निर्वहन किया। विशिष्ट अतिथि रहे अन्तर राष्ट्रीय कवि-साहित्यकार डॉ0 बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि स्व0 त्रिपाठी मात्र साहित्यकार ही नहीं थे वे साहित्यकारों की नय पीढ़ियों की परवरिश करने वाले थे। उनकी काव्य भाषा पानी की तरह सहज-सरल एवं प्रवाहमान है। राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार गिरीशचन्द्र यादव ने कहा कि स्व0 त्रिपाठी साहित्य रत्न तो थे ही वे जनपद की पहचान भी थे।

सांसदर श्याम सिंह यादव ने कहा पंडित जी सहज-सरल आम आदमी की भाषा में अपनी रचनाओं को बहुत ही सहज रूप से पिरोते थे। विशेष सचिव उच्च शिक्षा डा0 अखिलेश मिश्रा ने कहा कि त्रिपाठी जी की रचनाओं में आम आदमी की पीड़ा झलकती है। पूर्व एल0एल0सी0, चेयरमैन डी0सी0बी0 कुँवर विरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्व0 त्रिपाठी की रचनायें भविष्य के निर्माण के साथ-साथ विकास का भी संकेत देती हैं।

मेरे जीवन की प्रगति में इनकी रचनाओं का बहुत योगदान रहा। उक्त अवसर पर जनसंचार विभागाध्यक्ष पू0वि0वि0 प्रो0 मनोज मिश्रा, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, विरेन्द्र सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता, डा0 पी0सी0 विश्वकर्मा, पूर्व प्राचार्य डा0 देवेश उपाध्याय, पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, डा0 सुरेश कुमार पाठक प्राचार्य, पूर्व प्राचार्य रमेश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सपा नेता राहुल त्रिपाठी,

अजय त्रिपाठी ’मुन्ना’, रामजी त्रिपाठी, डा0 रामेश्वर त्रिपाठी, भारतेन्दु मिश्र, रामदयाल द्विवेदी, डा0 माधवन सिंह, अरविन्द सिंह ’बेहोश’, ताराशंकर मिश्र एडवोकेट, आनन्द मिश्र एडवोकेट, पत्रकार लोलारक दूबे, कपिलदेव मौर्या, डा0 मधुकर तिवारी, श्याम मोहन अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य छविनाथ मिश्र,

गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव, दयासागर राय, प्रधानाचार्य नागेश पाठक, प्रशान्त त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, सुनील, विवेक, संजय त्रिपाठी, धर्मराज मिश्र, नीरज त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, अजय सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र सहित जनपद के प्रबुद्धजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

रूप सेवा संस्थान की ओर से संरक्षक पं0 रामकृष्ण त्रिपाठी एडवोकेट ने अपनी काव्यात्मक शैली में आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एवं संस्था प्रबन्धक सचिव लोकेश त्रिपाठी ने स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं आगन्तुक अतिथियों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
समारोह का संचालन कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।

Previous Post

जौनपुर में कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 7 की मौत तीन घायल

Next Post

जौनपुर महोत्सव में 600 जोड़े एक साथ लिए सात फेरे

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर महोत्सव में 600 जोड़े एक साथ लिए सात फेरे

जौनपुर महोत्सव में 600 जोड़े एक साथ लिए सात फेरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सरकार पाठशालाएं बंद कर रही है और मधुशालाएं खोल रही है राज्य सभा सांसद

सरकार पाठशालाएं बंद कर रही है और मधुशालाएं खोल रही है राज्य सभा सांसद

July 9, 2025
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जौनपुर जनपद जोरदार स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जौनपुर जनपद जोरदार स्वागत

July 8, 2025
विकास के मूलमन्त्र -स्वदेशी स्वावलंबन सहयोग और प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री÷ श्री चन्द्रशेखर

विकास के मूलमन्त्र -स्वदेशी स्वावलंबन सहयोग और प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री÷ श्री चन्द्रशेखर

July 8, 2025
शिक्षा क्षेत्र में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहे छात्र : प्रो. राकेश कुमार

शिक्षा क्षेत्र में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहे छात्र : प्रो. राकेश कुमार

July 8, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सरकार पाठशालाएं बंद कर रही है और मधुशालाएं खोल रही है राज्य सभा सांसद

सरकार पाठशालाएं बंद कर रही है और मधुशालाएं खोल रही है राज्य सभा सांसद

July 9, 2025
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जौनपुर जनपद जोरदार स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जौनपुर जनपद जोरदार स्वागत

July 8, 2025
विकास के मूलमन्त्र -स्वदेशी स्वावलंबन सहयोग और प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री÷ श्री चन्द्रशेखर

विकास के मूलमन्त्र -स्वदेशी स्वावलंबन सहयोग और प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री÷ श्री चन्द्रशेखर

July 8, 2025
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सरकार पाठशालाएं बंद कर रही है और मधुशालाएं खोल रही है राज्य सभा सांसद

सरकार पाठशालाएं बंद कर रही है और मधुशालाएं खोल रही है राज्य सभा सांसद

July 9, 2025
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जौनपुर जनपद जोरदार स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जौनपुर जनपद जोरदार स्वागत

July 8, 2025
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.