• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के राजवंशों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 18, 2019
in Uttar Pradesh
0
उत्तर प्रदेश के राजवंशों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के राजवंशों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। गोंडा, बहराइच, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली सहित अन्य जनपदों के छोटे-बड़े रजवाड़ों के छत्रप सिलसिलेवार भाजपा का दामन थाम रहे हैं। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और सांस्कृतिक पुनुरुद्धार अभियानों का ही असर है। गोंडा के बृजभूषण शरण सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह, रायबरेली के दिनेश प्रताप सिंह, अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह का कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद अब प्रतापगढ़ राजघराने की राजकुमारी रत्ना सिंह की बारी थी। कांग्रेस को प्रतापगढ़ में चार दशक से मजबूती देने वाले परिवार की राजकुमारी रत्ना सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। तीन बार प्रतापगढ़ की सांसद रह चुकी कालाकांकर राजघराने की राजकुमारी राजकुमारी रत्ना सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। प्रतापगढ़ के गड़वारा की सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको भगवा पट पहनाया। इस मौके पर उनके पुत्र भुवन्यु सिंह भी मौजूद रहे। रत्ना उस कालाकांकर राजपरिवार से हैं, जो शुरू से कांग्रेसी रहा है। इनके परिवार के रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। पिता राजा दिनेश सिंह कांग्रेस की सरकार में विदेश मंत्री रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बहुत करीबी थे। उनको तो कांग्रेस का संकटमोचक भी माना जाता था। इसके चलते नेहरू-गांधी परिवार उनको बहुत महत्व देता था। उनको बिना सांसद रहे भी मंत्री बनाया गया था। अचानक राजकुमारी रत्ना के कांग्रेस से नाता तोड़ने के फैसले पर प्रदेश के कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता हतप्रभ हैं। पहले राजकुमारी रत्ना के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, पर इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया। अब पूर्व सांसद रत्ना गड़वारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भाजपा में शामिल कराया गया। प्रतापगढ़ से तीन बार की सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 99 व 2009 में सांसद रह चुकी हैं। कांग्रेस के साथ कई दशक से रहा कालाकांकर राजघराना अब उनसे टूट गया।

राजकुमारी रत्ना सिंह का परिवार शुरू से ही कांग्रेस से जुड़ रहा है। कालाकांकर की राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ से सांसद रही हैं। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह पड़ोस की रियासत के अक्षय प्रताप सिंह से चुनाव हार चुकी हैं। 2004 में राजा भैया ने उनकी राह रोकने के लिए अपने चचेरे भाई को सपा के टिकट से मैदान में उतारा। इस चुनाव में राजकुमारी रत्ना सिंह को अक्षय प्रताप के हाथों शिकस्त मिली। अक्षय प्रताप को 238137 मत मिले, जबकि राजकुमारी रत्ना सिंह को 168865 मतों से संतोष करना पड़ा। 2009 के चुनाव में एक बार फिर रत्ना सिंह के सामने अक्षय प्रताप थे, इस चुनाव में रत्ना सिंह ने अक्षय प्रताप को हराया। राजकुमारी रत्ना सिंह को 1,69,137, अक्षय प्रताप को 1,21,252 मत मिले। दूसरे नंबर पर बसपा के प्रोफेसर शिवाकांत ओझा थे। अक्षय प्रताप सिंह चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे। यह चुनाव इसलिए भी रोचक था कि बाहुबली अतीक अहमद भी मैदान में थे, जो अपना दल के प्रत्याशी थे, और चुनाव परिणाम जब आए तो वह चौथे नंबर पर थे। लोकसभा चुनाव के बाद अमेठी के राजा डॉ संजय सिंह पत्नी अमीता सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह पार्टी लाइन के खिलाफ हैं तो रायबरेली के हरचंदपुर से कांग्रेसी विधायक राकेश सिंह लगातार बगावती बयान दे रहे हैं। अब अगर अदिति और राकेश सिंह पाला बदलते हैं तो प्रतापगढ़ के बाद रायबरेली में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Previous Post

इस दीपावली चीन निर्मित पटाखों का उपयोग न करके करे पर्यावरण संरक्षित।डॉ0 सीमा सिंह

Next Post

हिन्दू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
हिन्दू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या

हिन्दू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.