बदलापुर ! क्षेत्र, प्रदेश तथा राष्ट्र के समग्र विकास में सड़कों, पुल तथा पुलिया का विशेष योगदान होता है! इसको मद्देनजर मैने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का ही नहीं अपितु महत्वपूर्ण पुल पुलिया के निर्माण कराने का काम किया है! यह बातें विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कही!

वह सोमवार को पूर्व में निर्मित घनश्यामपुर बाजार में रामजानकी मन्दिर होते हुए रामजियावन के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे! इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया, मण्डल अध्यक्ष श्री विनोद मौर्या, गुड्डू तिवारी, स्वतंत्र मिश्रा, कृष्णमुरारी मिश्र, मनोज तिवारी, बड़कऊ मिश्र, संदीप पाठक, रवि शुक्ला, अंकुश सिंह आदि लोग मौजूद थे!












