*कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के साथ जौनपुर के कांग्रेसी हुए पंचकोशी यात्रा में शामिल*
*संपूर्ण विश्व के धर्म का आधार है काशी-डॉक्टर प्रमोद सिंह*
संकल्प सवेरा। कंग्रेस पार्टी को प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय जी के द्वारा आयोजित पंच कोसी यात्रा के आज दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस पार्टी जौनपुर के दर्जनों कार्यकर्ता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. प्रमोद के. सिंह के साथ अन्य लोग धार्मिक पद यात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस नेता डा. प्रमोद सिंह ने कहा देवाधिदेव विश्वनाथ की नगरी काशी सम्पूर्ण विश्व के धर्म की आधारशिला है। लोग भोलेनाथ की नगरी में मोक्ष प्राप्ति के लिए आते हैं। प्रमोद सिंह ने आगे कहा कि मां गंगा की पवित्र जल धारा एवं काशी विश्वनाथ की भक्ति ही मानव जाति के कल्याण का मार्ग है। कांग्रेस पार्टी जौनपुर के
जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि पंचकोशी यात्रा का अपना अलग ही महत्व है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और कृपा चाहने वाले हर प्राणी को पंचकोशी यात्रा पूरे आस्था और विश्वास के साथ करना चाहिए।
इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुजानगंज के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर, अल्प प्रकोष्ठ ज़िला कांग्रेस शोशल मीडिया प्रभारी दानिश खान, विधानसभा प्रभारी भारत पटेल, नितेश दूबे, कृपाशंकर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












