कांग्रेस कार्यालय खोला गया
कांग्रेस यूपी में सरकार बनायेगी-डॉ प्रमोद के सिंह
संकल्प सवेरा बरसठी जौनपुर,बरसठी ब्लाक कांग्रेस कमेटी का कार्यालय मिंयाचक बाजार में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रभावी मछलीशहर विधानसभा डॉक्टर प्रमोद के सिंह ने फ़ीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया ।
विशिष्ट अतिथि किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर डॉक्टर आरसी पांडेय ,पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह और जिला सचिव सुरेश गौंड रहे। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डॉ प्रमोद के सिंह ने कहा की जिस तरह प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर संघठन का कार्य चल रहा है उसके आधार पर मैं कह रहा हूं की इस बार यूपी में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव ने किया । कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेंद्र बेनबंसी,सेवादल जिला अध्यक्ष तालुकदार दुबे,इंटक अध्यक्ष आनंद सेठ,जिला सचिव प्रेमचंद यादव ,नीरज सरोज ,मुकुन्दी लाल गौतम , रमा शंकर भारती, विनोद सरोज , सुरेश चंद्र सोनकर ,
राकेश कुमार , श्रीमती नम्रता राकेश , लव गुप्ता , इससे मछलीशहर
ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, न्याय पंचायत के सभी अध्यक्ष,विमल पटेल,डॉ उदय राज गौतम,रामलाल यादव,शिवकुमार, चंद्रशेखर चौहान शैलेश कुमार कनौजिया प्रेम प्रकाश मौर्य,प्रदीप कुमार मौर्य,मुकेश कनौजिया, रामदयाल चौहान,बृजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।












