• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची,उन्नाव के माखी कांड की पीड़िता की मां

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की इस सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 13, 2022
in Desh-Videsh
0
कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची,उन्नाव के माखी कांड की पीड़िता की मां
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ, संकल्प सवेरा । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की संभावना के बीच में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 महिलाओं का नाम है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की इस सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। माखी दुष्कर्म कांड पीड़ता की मां को कांग्रेस ने उन्नाव की सदर सीट से टिकट दिया है। उन्नाव में सदर से माखी दुष्कर्म पीडि़ता की मां आशा सिंह, मोहान से मधु रावत तथा बांगरमऊ से आरती बाजपेई को टिकट दिया गया हैjagran

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। हमने आज 125 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है। उसमें 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि हमारा कैंडीडेट संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी होjagran

प्रियंका ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव के माखी कांड की पीडि़ता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता में उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ। उनके परिवार को बर्बाद किया गया, अब वह वहीं सत्ता हासिल करें। हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है। सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताडि़त किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है। हमने प्रयास किया है कि हमारा कैंडीडेट संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हो

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची एक नया संदेश भी है। हमने 40 प्रतिशत महिलाओं के साथ ही 40 प्रतिशत युवाओं को भी प्रत्याशी बनाया है। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए हैं, उसमें कुछ पत्रकार हैं तो एक-दो अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।jagran

कांग्रेस ने उन्नाव सदर से माखी कांड की पीडि़ता की मां आशा सिंह को तो चर्चित लखीमपुर के चीरहरण कांड की पीडि़ता रितु सिंह को मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया है। नोएडा से पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है। सलमान खुर्शीद की पत्नी की लुईस खुर्शीद को फर्रूखाबाद से, कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा मोना को प्रतापगढ़ के रामपुर खास से टिकट मिला है।एटा से गुंजन मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। उन्नाव की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने माखी दुष्कर्म कांड की पीडि़ता की मां आशा सिंह को सदर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई को बांगरमऊ से और मधु रावत को मोहान से प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने मेरठ के हस्तिनापुर से अर्चना गौतम और किठौर से बबिता गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया है। वाराणसी में पिंडरा से अजय राय और रोहनिया से राजेश्वर पटेल चुनाव लड़ेंगे। बागपत में छपरौली सीट से कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी को टिकट दिया गया है। सोनभद्र से उम्भा नरसंहार कांड में प्रभावित आदिवासी रामराज गोंड को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने सीतापुर से समीना, सम्भल से निदा अहमद, प्रयागराज दक्षिण से अल्पना निषाद, लखीमपुर खीरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भीड़ से अपमानित रितु सिंह, शाहजहांपुर में आशा बहुओं के आंदोलन में शामिल होने वाली पूनम पाण्डेय तथा लखनऊ में सीएए आंदोलन में तोडफ़ोड़ की आरोपित सदफ जाफर को लखनऊ मध्य से प्रत्याशी बनाया गया है। जालौन के कालपी से पूर्व विधायक उमा कांति तथा उरई सुरक्षित सीट से पूर्व अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी को टिकट दिया गया है। उमाकांति जिले की पहली महिला विधायक बनी थी। शाहजहांपुर के जलालाबाद से गुरुमीत कौर तथा सीतापुर शबीना को मैदान में उतारा गया है।

jagran

प्रयागराज मंडल की आठ सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को प्रयागराज मंडल की आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिया। इनमें प्रतापगढ़ जनपद की रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा मोना, बाबागंज से बीनारानी और प्रतापगढ़ सदर सीट से नीरज त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा कौशांबी के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से अरुण कुमार विद्यार्थी भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, प्रयागराज के फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र से महिला प्रत्याशी दुर्गेश पांडेय, शहर उत्तरी से अनुग्रह नारायण सिंह, शहर दक्षिणी से अल्पना निषाद और बारा विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी मंजू संत को उम्मीदवार घोषित किया गया है

Previous Post

पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

Next Post

नोएडा से पंखुड़ी पाठक होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
नोएडा से पंखुड़ी पाठक होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार

नोएडा से पंखुड़ी पाठक होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.