जौनपुर में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्टः पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया
संकल्प सवेरा,जौनपुर।। जौनपुर के थाना लाइन बाजार पुलिस ने आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम को उनके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप सोनकर,आदिल खान,अमन सिन्हा,शशांक राय अंकित,उस्मान अली, समेत अन्य शामिल हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद सभी को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही को दर्शाती है और लोकतंत्र के मूल्यों को खतरे में डालती है। विशाल सिंह हुकुम ने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया और कहा कि पुलिस के बल पर दमन और किसी भी आंदोलन को दबाना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
संदीप सोनकर ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं के साथ उनके अधिकारों और हक के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। विधानसभा घेराव प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, विद्युत विभाग को प्राइवेट करने, महंगाई, किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रही है।















