कांग्रेस नेता डॉ चित्रलेखा ने थामा सपा का दामन
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का लड़ चुकी हैं चुनाव
जौनपुर,संकल्प सवेरा। कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डां चित्रलेखा सिंह व महराजगंज निवासी ब्लॉक प्रमुख पति भाजपा नेता विनय सिंह के चाचा समाजसेवी राय हरिश्चंद्र सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इन दोनों नेताओं के साथ उनके समर्थकों ने भी समाजवादी में अपनी आस्था जताई है।
सदस्यता दिलाने का काम पार्टी जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव की उपस्थिति में सपा के जिला कार्यालय में सादगी पूर्वक हुआ।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा आज जिस तरह समाजसेवी व राजनीतिक जीवन जीने वाले लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में विश्वास रख कर पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। इससे ये आभास हो रहा है कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक बार फिर प्रदेश की जनता पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में मदद करेगी। इसकी शुरुआत आगामी दिनों में होने वाले ब्लॉक प्रमुख, जिलापंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में देखने को मिलेगा।
प्रदेश और देश के मौजूदा हालात पर तंज कसते हुए सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने ये सपने में भी सोचा नहीं होगा कि कोई मृतक व्यक्ति का उसके दाह संस्कार के लिए लकड़ी भी उपलब्ध नहीं हो पाएगी। और मृतक व्यक्ति के परिजन मृत शरीर को गंगा में बहाने पर मजबूर हो रहे हैं।
भाजपा के लोग जब रैलियों के मीटिंग में कह रहे थे कि भाजपा सरकार बनेगी तो दूध की नदियां बहेगी, लेकिन दूध की नदियां जनता बहते नहीं देखी लेकिन लाशों का बाढ़ गंगा मैया के गोद में आ गया। जो गंगा मैया ने भी कभी नहीं सोचा होगा। इसके लिए पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर मुख्य रूप से श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, रमापति यादव, शकील अहमद, सपना सिंह , विजय बागी अन्य उपस्थित रहे।
संचालन जिलामहासचीव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
बॉक्स
चित्रलेखा के आने से सपा को मिलेगी मजबूती
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी में सक्रिय राजनीति करने वाली डॉ चित्रलेखा सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से सपा को मजबूती मिलेगी। डॉ
चित्रलेखा सिंह जौनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उनकी शहर के प्रबुद्ध वर्ग में अच्छी पैठ मानी जाती है। डॉ चित्रलेखा सिंह के पति निखिलेश सिंह विद्युत विभाग कर्मचारी संघ के जुझारू नेता और शहर के विभिन्न पूजा समितियों में भी उनका सक्रिय योगदान रहता है।