पत्रकार के माता के निधन पर शोक सभा का आयोजन
जौनपुर,संकल्प सवेरा । वरिष्ठ पत्रकार जय आनंद श्रीवास्तव के माता के निधन की खबर लगते ही शोक की लहर दौड़ गई ।जिस क्रम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास कामता मोङ बाजार मे शोक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर खालिद शाह, देवेंद्र यादव, मोहम्मद अरशद, मुलायम सोनी ,देवेंद्र सिंह, जयन्त मिश्रा, चंद्रेश यादव ,पंडित रमेश शुक्ला, सोहन यादव, वीरेन्द्र यादव,दीपक विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार ,धनंजय विश्वकर्मा मौजूद रहे।













