जनसंदेश टाइम्स के पत्रकार राजेश मिश्रा के पिता का निधन शोक सभा आयिोजित
संकल्प सवेरा,सिरकोनी ;जौनपुर जनसंदेश टाइम्स अखबार के पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा निवासी गद्दीपुर कजगांव के पिता राधे मोहन मिश्र पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित 95 वर्ष बीती रात रविवार को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।
श्री मिश्र के निधन पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिह क्षेम की अध्यक्षता मे एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की शोक सभा में उपस्थित जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिह क्षेम ने उनके मधुर व्यवहार की प्रशंसा की और कहा कि शिक्षक समाज में उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।
इस दौरान मुख्य रूप से जौनपुर पत्रकार संघ के महामंत्री डा मधुकर तिवारी,लोलारक दुबे,प0 रामदयाल द्विवेदी, विरेन्द्र सिंह,डा भारतेन्दु मिश्रा,राजेश मौर्य, शशिराज सिंहा, महर्षि सेठ,विनोद विश्वकर्मा डा0मनोज वत्स, श्रृषि प्रकाश सिह मोन्टी सिह,रणंजय सिह,जेड हुसेैन बाबू,अरविन्द सिह बेहोस, प्रेमशंकर यादव,मदन सिह,नीरज मौर्य,रत्नाकर सिह, राजीव पाठक,राजेश उपाध्याय,अमित सिह,अखिलेश तिवारी,अजीत बादल,आदित्य सिह सहित आदि लाग रहे












