शोक सभाकर दी श्रद्धांजलि
जौनपुर,संकल्प सवेरा । सुरो की रानी लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे देश सहित जौनपुर में भी लोगो की आंखे नम हो गई। इसी क्रम में जौनपुर पत्रकार संघ के कैंप कार्यालय क्षेम सदन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की
अध्यक्षता कर रहे संगठन के अध्यक्ष शशि मोहन क्षेम ने कहा कि लता मंगेशकर का निधन बॉलीवुड इंडस्ट्री सहित देश के लिए बहुत दुखदाई है। उनके द्वारा गाये गए गानों को कभी भुलाया नही जा सकता। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर संगठन के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, महामंत्री मधुकर तिवारी, रामदयाल द्रिवेदी, वीरेंद्र सिंह, विराट मिश्र, राजेश मौर्य, जेड हुसैन बाबू, ऋषि सिंह, अरविंद सिंह बेहोश समेत अन्य लोग रहे।












