तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन बाल दिवस के अवसर पर हुआ
संकल्प सवेरा जौनपुर सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी मझौली, शंभूगंज, जौनपुर में दिनांक 11 नवंबर 2022 से चल रहे खेल कूद प्रतियोगिता का समापन बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार मिश्र सहायक विकास अधिकारी सिकरारा जौनपुर, द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया गया ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि खेल कूद से बच्चो का शारीरिक, मानसिक विकास होता है और साथ ही उनमें एकता की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम में स्वच्छता पर, स्वच्छ रखेंगे परिवेश हमारा, स्वस्थ रहेगा देश हमारा नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गीत, गीत, स्पीच और खेल में कबड्डी, वालीबॉल, 100 मीटर दौड़, नींबू रेस, मेढक रेस सहित विभिन्न खेलों में बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा एवं शैलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया, रेफरी का कार्य जय भारत यादव, मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित प्रदीप मिश्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष रामजीत मौर्य, अभिभावक गण एवं समस्त विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे, अंत में प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।












