• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

ड्राई रन से लेकर अब तक टीकाकरण को सफल बनाने में कोल्ड चेन मैनेजर की अहम् भूमिका

अबजाद ने वैक्सीन यूटिलाइजेशन रिपोर्ट उपलब्ध कराना बनाया आसान

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 9, 2021
in Jaunpur
0
ट्रैक्टर की टक्कर से बुलट चालक की मौत
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

ड्राई रन से लेकर अब तक टीकाकरण को सफल बनाने में कोल्ड चेन मैनेजर की अहम् भूमिका
तीन सहयोगियों को आंकड़े अपलोड करने में बनाया दक्ष
अबजाद ने वैक्सीन यूटिलाइजेशन रिपोर्ट उपलब्ध कराना बनाया आसान

जौनपुर, संकल्प सवेरा। जिले में दो बार सफल ड्राई रन का संचालन व कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत से अब तक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह के साथ अच्छा तालमेल बनाकर बेहतरीन प्रबंधन किया और मौजूद टीके की हर जगह उपलब्धता सुनिश्चित कराई। अब तक जिले को करीब 2.88 लाख डोज टीका मिल चुका है और 2.75 लाख लोगों को टीके की डोज लग चुकी है । टीके की बर्बादी मात्र डेढ़ प्रतिशत रही, जिसे सबसे बेहतर स्थिति माना जा रहा है।
यह सब संभव हुआ है यूएनडीपी के जिला कोल्ड चेन मैनेजर अबजाद शेख की सक्रियता से। जौनपुर में टीके की बर्बादी मात्र डेढ़ प्रतिशत है। समीक्षा में इसे अच्छी स्थिति माना जा रहा है। इसके लिए कोविड-19 ड्राई रन के दौरान ही अच्छी खासी पहल हुई थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के साथ डमी वैक्सीन को जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खासा विचार-विमर्श किया था। जिस किसी भी केंद्र पर दिक्कत आई, मौके पर जाकर तकनीकी सहयोग दिया। उन्होंने तीन सहयोगियों दिनेश कुमार मौर्या, रोहित कुमार विश्वकर्मा और कुलदीप श्रीवास्तव को डाटा इंट्री में दक्ष बनाया। हालांकि इसमें से रोहित विश्वकर्मा अपने पुराने स्थान धर्मापुर ब्लाक लौट चुके हैं।
इस मेहनत का नतीजा यह रहा कि उपलब्ध टीके के आधार पर जिले का कोविड टीकाकरण हमेशा बेहतर स्थिति में रहा है। जिस स्वास्थ्य केंद्र पर अगले दिन टीकाकरण प्रभावित होने की आशंका दिखती है, वहां ऐसे केंद्रों से टीका समय से पहले ही पहुंचा दिया जाता है जहां पर जरूरत से ज्यादा स्टाक है।
वैक्सीन यूटिलाइजेशन रिपोर्ट (वीयूआर) की प्रतिदिन समीक्षा होती है। हर सीवीसी को प्रतिदिन फोन कर बताया जा रहा है कि कैसे रिपोर्ट को सही किया जाए। सबसे ज्यादा दिक्कत सेकंड डोज के टीकाकरण को पोर्टल पर चढ़ाने में आती है लेकिन लगातार तकनीकी सहयोग देकर व्यवस्था सुचारू हो चुकी है। इस समय सरकार का मुख्य फोकस वैक्सीन यूटिलाइजेशन रिपोर्ट (वीयूआर) पर है। इस रिपोर्ट को सही समय पर जिम्मेदारों को उपलब्ध कराने के लिए हर दिन इस काम की जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के साथ कोल्ड चेन मैनेजर समीक्षा करते हैं। इसे ठीक करने के लिए हर सीवीसी को फोन कर उसे ठीक करने के लिए बताया जा रहा है। पोर्टल पर भरने के दौरान आने वाली दिक्कतों से निपटने के लोग सुबह से ही फोन करने लगते हैं और सोने के समय तक लोग फोन कर इन समस्याओं का निस्तारण कराते रहते हैं। इसके चलते सुबह से लेकर रात 10 बजे तक इस काम में लगे रहते हैं। हालांकि यूएनडीपी के प्रोजेक्ट आफिसर डॉ आशुतोष मिश्रा समय-समय पर उन्हें तकनीकी सहयोग देते रहते हैं। लगातार सक्रियता के चलते कोविड के लक्षण दिखने की वजह से 12 से 22 अप्रैल तक वह आइसोलेट रहे और आइसोलेशन का समय पूरा होते ही अपनी पूरी जिम्मेदारी संभाल ली।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह कहते हैं कि कोल्ड चेन मैनेजर अबजाद शेख जुझारू हैं और उनके अंदर एक अच्छे टीम लीडर के गुण हैं। वह खुद पूरी मेहनत करते हैं और साथियों की क्षमता का पूरा उपयोग करना जानते हैं।

Previous Post

जौनपुर में महिला के पुराने पति ने नये पति को पीटा

Next Post

बदलापुर पुलिस ने शराब तश्कर को किया गिरफ्तार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गैंगस्टर का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

बदलापुर पुलिस ने शराब तश्कर को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.