• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ

साफ-सफाई के लिए करेंगे जागरूक क्षय रोगियों के साथ ही फाइलेरिया डिफार्मिटी और कुपोषित बच्चे होंगे चिह्नित

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 19, 2021
in Jaunpur
0
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू
सीएमओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ
साफ-सफाई के लिए करेंगे जागरूक
क्षय रोगियों के साथ ही फाइलेरिया डिफार्मिटी और कुपोषित बच्चे होंगे चिह्नित
संकल्प सवेरा,जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने टीबी चिकित्सालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान का मंगलवार (19 अक्टूबर) को शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में आज से 18 नवम्बर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आज से एक नवम्बर तक दस्तक अभियान भी चलेगा जिसमें आशा कार्यकर्ता लोगों की स्क्रीनिंग कर क्षय रोगियों, फाइलेरिया डिफार्मिटी और कुपोषित बच्चों को चिह्नित करेंगी।
वेक्टर बार्न डिजीज के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ एसपी मिश्रा ने बताया कि संचारी रोग उन्मूलन अभियान उन माध्यमों को खत्म करने के लिए चलाया जाता है जो कि रोगों के वाहक होते हैं जैसे कि मलेरिया के वाहक डेंगू मच्छर, कालाजार के सैंडफ्लाई आदि का उन्मूलन करने के लिए साफ-सफाई और दवाओं का छिड़काव किया जाता है। वहीं दस्तक अभियान एक सर्वे जैसा अभियान है। इसमें आशा कार्यकर्ता आदि घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करते हैं। यह देखने की कोशिश करते हैं कि कोई मरीज तो नहीं है। मरीज मिलने पर उसमें रोग पैदा होने के कारणों को जानने की कोशिश की जाती है।

https://sankalpsavera.com/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211019-WA0059.mp4

जिला मलेरिया अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर भ्रमण कर लोगों से चार बिंदुओं पर जानकारी लेंगी। इसके माध्यम से बुखार के मरीज, इंफ्यूएंजा की तरह सर्दी खांसी के मरीज, क्षय रोग संभावित लक्षणों वाले तथा कुपोषित रोगियों को चिह्नित करने का प्रयास करेंगी। घर घर भ्रमण के दौरान टीमें घरों के आसपास पानी को जमा न होने देने तथा साफ-सफाई के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगी। संचारी रोग उन्मूलन अभियान के तहत शिक्षा विभाग वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों का संवेदीकरण करेगा। ग्राम विकास विभाग ग्राम प्रधान के माध्यम से प्रभात फेरी निकालेगा। ग्राम स्तरीय बैठकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता तथा रोगों के कारण नष्ट करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई की जाएगी। साथ ही झाड़ियों की कटाई की जाएगी। इंडिया मार्क हैंडपंप-2 की मरम्मत होगी। वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी। पशुधन विकास विभाग सुअरपालकों को संवेदीकृत करेगा। कृंतक चूहों की रोकथाम के लिए कृषि विभाग समूहों के माध्यम से ग्रामीणों को संवेदीकृत करेगा। उद्यान विभाग मच्छररोधी पौधे लगाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अति कुपोषित बच्चों को पोषण संवर्धन के लिए उन्हें संदर्भित करेगा।
रैली में सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ), जिला मलेरिया अधिकारी डॉ बीपी सिंह, टीबी चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके गिरी, डॉ अतुल श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सलिल यादव, सीडीपीओ नगर क्षेत्र मनोज कुमार के साथ ही सभी नगरीय मुख्य सेविकाएं, समस्त नगरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगरपालिका के सभी सफाई पर्यवेक्षकों और कर्मियों ने भाग लिया।

Previous Post

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर खुशी की लहर “

Next Post

जन्मदिन विशेष: धनंजय सिंह एक नाम नही स्वयं में एक आंदोलन है

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जन्मदिन विशेष:  धनंजय सिंह एक नाम नही स्वयं में एक आंदोलन है

जन्मदिन विशेष: धनंजय सिंह एक नाम नही स्वयं में एक आंदोलन है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पद पूजन किया

भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पद पूजन किया

April 3, 2026
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

March 29, 2026
महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

March 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पद पूजन किया

भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पद पूजन किया

April 3, 2026
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

March 29, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पद पूजन किया

भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पद पूजन किया

April 3, 2026
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.