• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सीएमओ तथा जेडी ने माकड्रिल में परखी सीएचसी केराकत की तैयारियां

CMO and JD tested the preparations of CHC Kerakat in Macdrill

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 18, 2021
in Jaunpur
0
सीएमओ तथा जेडी ने माकड्रिल में परखी सीएचसी केराकत की तैयारियां
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सीएमओ तथा जेडी ने माकड्रिल में परखी सीएचसी केराकत की तैयारियां निरीक्षण

-कोविड की तीसरी लहर से बचाव में स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी तथा मशीनों की क्रियाशीलता देखी

-दिए जरूरी निर्देश, मीडिया कर्मियों से मांगा जागरूकता फैलाने में सहयोग

जौनपुर,संकल्प सवेरा। दिन में 11.45 बज रहे थे। तभी 108 एम्बुलेंस से 10 वर्ष के मरीज को उतार कर पीपीई किट के साथ स्ट्रेचर पर दो वार्ड ब्वॉय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केराकत के अंदर ले जाते हैं। उसे सांस लेने में दिक्कत थी, इसलिए उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराते हैं। मरीज को आक्सीजन कम होने पर उसे मानीटर लगाया जाता है और आक्सीजन को सेंटर लाइन से जोड़ दिया जाता है।

आक्सीजन के सामान्य फ्लो पर भी मरीज को आराम नहीं मिलता है तो दूसरी मशीन से हाई नेजन फ्लो पर आक्सीजन दी गई। उसे बाईपेप मशीन लगाई गई तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।

ऐसा कोविड की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का माकड्रिल शनिवार को हो रहा था जिसका निरीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह तथा वाराणसी से आई संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ अंशू सिंह ने किया। इस दौरान वह माकड्रिल के तहत उपचार कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों से जरूरी प्रश्न भी पूछ रहीं थीं।

उन्होंने सीएचसी केराकत पहुंच कर कोविड की तीसरी लहर से बचाव में काम आने वाले सामानों, दो तरह के आक्सीजन कंसन्ट्रेटर की क्रियाशीलता, डॉक्टर, दवा और बेड की उपलब्धता, मानव संसाधन की उपलब्धता की भी परख की। दोनों तरह के आक्सीजन कंसंट्रेटर चला कर देखा।

इसके बाद वह आब्जर्वेशन रूम में गईं जिसमें ऐसे मरीज रखे जाते हैं जो कोविड पॉजिटिव तो होते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होती है। उनके लिए बने 20 बेड के लिए व्यवस्था की स्थिति देखी। फिर ओम्रिकान मरीजों के लिए बने 10 बेड के साथ उपलब्ध कंसन्ट्रेटर मशीनें, आक्सीजन सप्लाई की स्थिति तथा पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड का भी निरीक्षण कर हाई कंसन्ट्रेशन मशीन और सेंटर लाइन सप्लाई के तहत आक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति देखी।

इस दौरान वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ अजय कुमार सिंह ने उन्हें कुछ मशीनों की खासियत बताई। उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाई प्रेशर फ्लो कैनुला मशीन है। इसका उपयोग सामान्य तौर पर आक्सीजन के न जा पाने पर प्रेशर के साथ आक्सीजन देने के लिए करते हैं। बाईपेप मशीन भी है जिसे मास्क की तरह लगाकर मरीज को आक्सीजन दिया जाता है।

पैरामानीटर ऐसी मशीन है जिससे एक साथ कई चीजों का पता चलता रहता है। यह मशीन मरीज का पल्स, रक्तचाप, हृदय की गति, तापमान, एसपीओटू बताती है और जरूरत पड़ने पर ईसीजी का भी काम लिया जा सकता है।

सीएमओ तथा जेडी ने जो कमियां दिखीं उन्हें सुधार का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित मीडिया बंधुओं से टीकाकरण में सहयोग करने और लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की। इस मौके पर एनेस्थेटिक डॉ राजेश तथा आपरेशन थियेटर टेक्नीशियन ज्योति प्रकाश भी मौजूद रहे।

Previous Post

एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी हेतु कार्यशाला आयोजित

Next Post

महिला सम्मेलन को सफल बनाने की बनी राजनीति

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
महिला सम्मेलन को सफल बनाने की बनी राजनीति

महिला सम्मेलन को सफल बनाने की बनी राजनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.