• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- भाजपा ही खत्म करेगी भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कायमकुलम में गुरुवार को अपनी पहली चुनावी सभा में केरल पर शासन करने वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के साथ कांग्रेस व यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(यूडीएफ) पर हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ की दो चुनावी सभा और तीन रोड शो हैं।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 1, 2021
in Uttar Pradesh
0
केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- भाजपा ही खत्म करेगी भ्रष्टाचार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ, संकल्प सवेरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं। केरल में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनका आज यहां पर तीन रोड शो भी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कायमकुलम में गुरुवार को अपनी पहली चुनावी सभा में केरल पर शासन करने वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के साथ कांग्रेस व यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(यूडीएफ) पर हमला बोला। उन्होंने कायमकुलम के हरिपद विधानसभा क्षेत्र की सभा में कहा कि देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल केरल को जिन बुलंदियों को छूना चाहिए था वो कहीं न कहीं पिछड़ गया है। आज इसका प्रमाण है कि कोविड प्रबंधन में केरल सरकार का विफल होना। एलडीएफ तथा यूडीएफ ने सत्ता में आकर यहां परिवारवाद, भ्रष्टाचार व अराजकता को जन्म दिया। इसी कारण यहां पर लम्बे समय से जनता के हित में यहां कोई काम नहीं हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही भ्रष्टाचार, अराजकता तथा परिवारवाद मुक्त सरकार देकर जनता को विकास की सही राह दिखाने में सक्षम है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद उसको पिछड़ा राज्य से विकास की राह पर दौडऩे वाला राज्य बनाया है। यह काम केरल में भी आसानी से संभव है।

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्राचरकों की शीर्ष सूची में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज केरल का दौरा है। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी वहां की हर विधानसभा में अपना प्रचार अभियान काफी तेज कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वहां पर जनसभा के साथ रोड शो भी है। उनकी आज दो चुनावी सभा और तीन रोड शो हैंदोपहर में उनका अदूर में एक रोड शो होगा। यहां से रवाना होकर वह त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से उनका कझककोट्टम में एक रोड शो होगा। इसके बाद उनका आज का तीसरा रोड डो कुरुमकुट्टी से परसल्ला तक होगा। इसके बाद देर शाम उनकी कट्टाकडा में चुनावी सभा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसके बाद त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होकर देर रात लखनऊ पहुंचेंगे। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव तथा नगर निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ तमिलनाडु, केरल तथा हैदराबाद में चुनावी सभा तथा रोड शो कर चुके हैं।

Previous Post

असम में पीएम मोदी- फुटबॉल की भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को लोगों ने दिया रेड कार्ड

Next Post

श्रीनगर नौगाम में आतंकवादी हमला, पुलिसकर्मी शहीद

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
श्रीनगर नौगाम में आतंकवादी हमला, पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर नौगाम में आतंकवादी हमला, पुलिसकर्मी शहीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.