• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uncategorized

सीएम जानते थे गंगा गंदी है, इसलिए पीएम के साथ नहीं लगाई डुबकी:अखिलेश यादव 

CM knew Ganga is dirty, so did not take a dip with PM: Akhilesh Yadav

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 14, 2021
in Uncategorized
0
सीएम जानते थे गंगा गंदी है, इसलिए पीएम के साथ नहीं लगाई डुबकी:अखिलेश यादव 
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सीएम जानते थे गंगा गंदी है, इसलिए पीएम के साथ नहीं लगाई डुबकी:अखिलेश यादव

समाजवादी विजय रथ लेकर जौनपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि  यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी सरकार बनेगी।

संकल्प सवेरा जौनपुर प्रधानमंत्री इस समय वाराणसी के दौरे पर हैं और वो किसी ने किसी अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसा है और कहा कि वो गंगा नदी में पीएम मोदी के साथ इसलिए स्नान करने नहीं उतरे क्योंकि उन्हें मालूम था कि इसका पानी गंदा है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। अखिलेश ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लाल रंग का मायने नहीं समझती। यह रंग भावनाओं का होता है। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी जनता के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश और देश से हटा देगी। इसके साथ ही कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतेगी।अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनावी संकल्प को पूरा नहीं किया।

सरकार ने किसानों का अपमान किया

निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से आए अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे और महंगाई पर सरकार को घेरा। कहा कि कृषि कानूनों को मजबूरी में वापस लिया गया। सरकार ने किसानों का अपमान किया है।  भाजपा सरकार ने किसानों की किसानी बर्बाद कर दी। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई से आमदनी और कम हो गई हुई।

अखिलेश ने कहा कि अगर कमाई नहीं होगी तो बचत कैसे होगी। इस महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। समाजवादी विजय रथ यात्रा में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, राम अचल राजभर के साथ संजय चौहान और कृष्णा पटेल भी शामिल हुए।

भाजपा के सांसद और विधायक गांवों में नहीं घुस पा रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और महंगाई बेलगाम है। हालात ऐसे है कि भाजपा के सांसद और विधायक गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार फेल साबित हुई है। भाजपा वालों ने कहा था कि लोगों की आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन स्थिति यह है कि लोगों की आय आधी हो गई है और महंगाई दोगुनी हो गई है

अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों की सूची जिला स्तर पर क्यों नहीं जारी करते। आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से दावा किया कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है। हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे

दो दिन में नौ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव आज दो दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे हैं।  विजय रथ यात्रा के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। पहले दिन वह दो स्थानों और दूसरे दिन चार स्थानों पर सभा को संबोधित करेंगे।

जौनपुर जिले में विधानसभा की नौ और लोकसभा की दो सीटें हैं। विधानसभा की नौ में से चार पर भाजपा, तीन पर सपा, एक सीट पर  अपना दल और एक सीट पर बसपा का कब्जा है। जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सघन दौरा औक छह जनसभा को संबोधित कर अखिलेश यादव अपने पक्ष में महौल बनाने की कोशिश करेंगे।

गाजीपुर, मऊ और बलिया को भी साधने की कोशिश

अखिलेश यादव की कोशिश जौनपुर के जरिए उसके पड़ोसी जिलों वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और मऊ को भी साधने की कोशिश करेंगे। मऊ में चार सीटें, बलिया में सात जबकि  गाजीपुर में सात सीटें आती है। 2017 के चुनाव भाजपा ने  ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के साथ मिलकर गाजीपुर की पांच सीटें, बलिया की पांच सीटें और मऊ की तीन सीटों पर कब्जा किया था। इस बार सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राज

Previous Post

मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा,हड़कंप

Next Post

विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के साथ जौनपुर में दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के साथ जौनपुर में दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के साथ जौनपुर में दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.