सीजेएम ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश
संकल्प सवेरा मीरगंज(जौनपुर) सीजेएम कोर्ट के आदेश पर भटहर के चौधरीपुर निवासी पांच लोगों के खिलाफ़ विभिन्न धाराओं में एक सप्ताह के भीतर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में एक प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश मीरगंज थानाध्यक्ष को दिया है। इन सभी पर मारपीट करने का आरोप है।
मीरगंज थाना के भटहर चौधरीपुर निवासी यदुनाथ यादव ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत अधिवक्ता बड़े लाल भिदुना के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया था जिसमे आरोप लगाया गया था की विपक्षी द्वारा उनके घर पर लाठी, डंडा, सरिया लेकर जबरन कब्जा करने लगे, मना करने पर मारे पीटे।
बीच-बचाव करने पर परिवार के लोगों को गालियां व जान से मारने की धमकी दिये। जिस पर कोर्ट ने मामले को संज्ञान मे लेकर थाना मीरगंज को एक सप्ताह के भीतर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में प्रथम सूचना रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।












