बक्शा,जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदरेजपुर में बीती रात चोरों ने विज्ञान कक्ष और किचेन का दरवाजा तोड़ कर पंखा,स्टेपलाइजर, इस्टाटर,गैस सिलेंडर, भगोना सहित किचेन का सारा सामान उठा ले गए। चोरी की घटना आज सुबह दिन बुधवार को विद्यालय खुलने पर हुआ। जिसके बाद चोरी की सूचना प्रधानाध्यापिका सुधारानी यादव द्वारा 112 नंबर पर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना किया। उसके बाद एक लिखित रिपोर्ट थानाध्यक्ष बक्शा को दिया। वहीं चोरी की घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी बता दिया गया है। वहीं प्रधानाध्यापिका सुधारानी यादव ने बताया कि इस विद्यालय में आए दिन चोरी होती है। प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं होने से चोर निडर होकर घटना को अंजाम दिया करते है।