सही ज्ञान नहीं मिला तो बच्चें अज्ञानता के हो जाएंगे गुलाम: डॉ. गोरखनाथ पटेल
बीएसए ने दक्षिणपट्टी रन्नो कंपोजित विद्यालय के आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की किया शुरुआत![]()
संकल्प सवेरा,नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के दक्षिणपट्टी रन्नो कंपोजिट विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि आज देश अपनी आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि लाखो लोगो की शहादत देने के बाद हमें आज आजादी मिली है अगर आज बच्चों को हम सही ज्ञान नहीं दे सकें तो हम फिर से अज्ञानता के गुलाम बन जायेगे।
शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चो को अच्छी और तर्कशील शिक्षा दे जिससे वह देश को और ऊंचाई पर ले जाएं। बीएसए ने कहा कि आज देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां पर सभी लोग स्वतंत्र है इतना ही नही कोई भी किसी भी धर्म का अनुपालन बिना किसी रोक टोक के कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमे हमेशा अपने राष्ट्र ध्वज का सम्मान करना चाहिए। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से अभिभूत बीएसए ने कहा कि इनके अंदर प्रतिभा की कमी नही है
जरूरत उन्हें प्रोत्साहित करने की है। उन्होंने शिक्षकों और अभिवावको से कहा कि सभी लोगों का दायित्व बनता है कि बच्चो को मानसिक रूप से मजबूत करें उन्हें पढ़ने से लेकर खेलने की स्वतंत्रता दे तभी वो आगे सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह, बक्शा प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार यादव,
डीसी एमडीएम, एआरपी चतुर्भुज यादव, परवीन वानो, डॉ. यामिनी सिंह, हुसैन हैदर खां, ब्रह्मशील यादव, राम नयन यादव, प्रधान रामजीत यादव सहित विद्यालय के अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहें। संचालन लालसाहब यादव व आभार कार्यक्रम आयोजक शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव ने आए हुए सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट की।












